ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झीरम हमले के मामले में फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

झीरम हमले के मामले में फैसला टला, अब 5 सितंबर को आएगा फैसला

By Mohan Rao
Published: August 31, 2026
Share
SHARE

जगदलपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में सोमवार यानी 31 अगस्त को आने वाला फैसला फिलहाल टल गया है। NIA कोर्ट ने फैसला पांच दिन के लिए टाल दिया है। अब इसका फैसला 5 सितंबर को आएगा।  इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी। एक आरोपी की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बाकी 10 आरोपियों पर फैसला आना है। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 101 गवाहों के बयान और दस्तावेज पेश किए हैं।

बता दें स्पेशल NIA अदालत ने मामले में 10 अगस्त की तारीख अंतिम बहस के लिए तय की थी। इसी दिन दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। इसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। इस मामले में एनआईए कोर्ट ने 31 अगस्त को फैसला सुनाने का निर्णय लिया था। सालों से पीड़ित परिवारों और पूरे प्रदेश की नजर सोमवार को आने वाले इस फैसले पर बनी हुई थी। हालांकि फैसला पांच दिन टलने के बाद इसके लिए और इंतजार करना होगा।

जानिए क्या था झीरम कांड
झीरम कांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा कांड माना जाता है। कांग्रेस की परिवर्तन रैली की शुरुआत के दौरान 25 मई 2013 को कांग्रेस नेताओं का काफिला सुकमा से जगदलपुर जा रहा था। इसमें करीब 25 गाड़ियां थीं। इन गाड़ियों में 200 नेता-कार्यकर्ता थे। दोपहर करीब 3:40 बजे काफिला झीरम घाटी में पहुंचा। यहीं नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया। गाड़ियां रुकते ही 200 से ज्यादा नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब डेढ़ से दो घंटे तक फायरिंग होती रही। हमले में नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। नक्सलियों ने गाड़ियां चेक कर एक एक का नाम पूछकर हत्या की। कांग्रेस के दिग्गज नता महेंद्र कर्मा को 100 गोलियां मारी गईं। हमला पूरी तरह सुनियजित था और खुफिया तंत्र को भी इसकी भनक नहीं थी।

Fraud : 25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर शातिर ने किसान से ठगे 18 लाख… जांच में जुटी पुलिस
चाहे कितनी भी बाधा डाले केंद्र, छत्तीसगढ़ में बंद नहीं होगी राजीव गांधी न्याय योजना : मुख्यमंत्री बघेल
पुलिस बल आधुनिकीरण योजना: केन्द्रांश राशि बढ़ाने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खाया जहर, जांच के आदेश
Gustakhi Maaf: क्यों प्रासंगिक हैं जगन्नाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नियमित आर्थिक सहायता से सीता वर्मा ने संवारी आजीविका महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
Next Article Breaking News : भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरोदा नगर निगम के वार्डों का आरक्षण 9 सितंबर को

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?