ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
SHARE

इंदौर (एजेंसी)। इंदौर में वेंटिलेटर नहीं मिलने से एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला का ऑक्सीजन लेवल 40 पर पहुंच गया था। परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पतालों में वेंटिलेटर के लिए चक्कर लगाते रहे लेकिन वेंटिलेटर नसीब नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला की जान बचाने के लिए प्रदेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं से भी संपर्क किया गया । यहां तक कि मुंबई में कोरोना काल में प्रवासी मजूदरों की मदद करने वाले फिल्म अभिनेता सोनू सूद को भी फोन किया गया लेकिन वह भी व्यवस्था नहीं करा पाए। 

महिला का ऑक्सीजन लेवल 40 पर था
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात में गर्भवती महिला की तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन महिला को लेकर अस्पतालों का चक्कर लगाने लगे। लेकिन कही पर बेड नहीं मिल रहा था। कुछ घंटे बाद नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में महिला को बेड मिला। डॉक्टर ने महिला की हालत देखते हुए तत्काल वेंटिलेटर बेड व्यवस्था करने को कहा । लेकिन कहीं पर आईसीयू बेड खाली नहीं था। महिला का ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था।

किसी नेता की मदद भी नहीं आई काम
महिला के परिजन रात में शहर के कई दिग्गज नेताओं से संपर्क किया लेकिन कही से मदद नहीं मिल रही थी। फिर उसने अपने एक साथी की मदद से मुंबई में रात 1 बजे फोन कर मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद ने मदद का भरोसा भी दिया। लेकिन करीब 3 बजे के आसपास गर्भ में पल रहे बच्चे की सांसें चलनी बंद हो गई और थोड़ी देर बाद महिला की भी मौत हो गई। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी एक पांच साल की बच्ची भी है।  

मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। शनिवार को राज्य में करीब 13 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में कोरोना कफ्र्यू से कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।

IPL 2022: भारत में ही होगा इंडियन प्रीमियर लीग का अगला संस्करण, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी जानकारी
सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल
छत्तीसगढ़ में मिले 496 नए कोरोना संक्रमित…. दोगुने से ज्यादा हुए स्वस्थ्य… पूरे प्रदेश में 8 लोगों की हुई मौत
नगरीय निकायों में चल रहा आंदोलन समाप्त, डिप्टी सीएम साव के सामने संघ पदाधिकारियों ने निःशर्त खत्म किया आंदोलन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया एकलव्य स्कूलों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tendupatta collection work started in Chhattisgarh…. Target of collection of 16.71 lakh standard bags of tendu leaves छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू…. 16.71 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य…. 13 लाख परिवारों को मिलेगा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लाभ
Next Article ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?