ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू…. तीन को मिली पहली डोज… अब तक नहीं दिखे कोई साइड इफेक्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पटना एम्स में बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू…. तीन को मिली पहली डोज… अब तक नहीं दिखे कोई साइड इफेक्ट

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
Vaccine trial on children started in Patna AIIMS.... three got the first dose
Vaccine trial on children started in Patna AIIMS.... three got the first dose
SHARE

पटना (एजेंसी)। देश में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया है। पटना एम्स में स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल मंगलवार को शुरू हो गया। इसके तहत तीन बच्चों को कोविड टीका कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई है। फिलहाल तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। एम्स को कुल 80 बच्चों पर ट्रायल का लक्ष्य दिया गया है।
पटना एम्स के कोविड प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि 12 से 18 वर्ष के उम्र के बच्चों पर यह परीक्षण 1 जून यानी मंगलवार से शुरू हो गया। कोवैक्सीन के बच्चों पर ट्रायल के पहले दिन तीन बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। ये तीनों 12 से 18 साल की आयु के हैं और पटना के ही निवासी हैं। तीनों स्वस्थ हैं। किसी पर कोई दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है। अस्पताल ने तीन बच्चों के माता-पिता को एक डायरी दी है और उनसे उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने को कहा है। अगर इस दौरान बच्चों को कोई भी दिक्कत होती है तो उन्हें फौरन पटना एम्स से संपर्क करने को कहा गया है।
इन तीनों बच्चों को 28 दिन के अंतराल के बाद कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। एक बार उनका टीकाकरण पूरा हो जाने पर टीके के किसी भी दुष्परिणाम के लिए बच्चों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। पटना एम्स ने बच्चों को उनकी उम्र के आधार पर ट्रायल के लिए तीन समूहों में बांटा है। ये तीन आयु वर्ग 2-5 साल, 6-12 साल और 12-18 साल हैं। बता दें कि ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने 11 मई को भारत बायोटेक निर्मित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को 2 से 18 साल तक के बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल की मंजूरी दी थी। कोवैक्सीन 2 से 18 साल तक के 525 बच्चों पर ट्रायल करेगी।
108 बच्चों ने स्वेच्छा से कराया रजिस्ट्रेशन
एम्स में कोवैक्सीन टीके का बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल चल रहा है। 28 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। स्वेच्छा से 108 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से 15 बच्चों का क्लिनिकल परीक्षण किया गया तो तीन को ही ट्रायल के लायक पाया गया। 

CG News : कोरबा जिला अस्पताल से चोरी हुआ चार माह का बच्चा, सीसी टीवी फुटेज में सामने आई महिला की तस्वीर
Bhilai Crime : किस्त नहीं पटाने पर रिकवरी वालों ने युवक का सिर फोड़ा… एफआईआर दर्ज
मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर कैंसर अस्पताल का होगा उन्नयन, जनता को मिलेगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात
New initiative : काउंटिंग की पल-पल की मिलेगी जानकारी, दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे एलईडी स्क्रीन
पाकिस्तान ने रची अब टावर वाली साजिश, जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर भेजना चाहता है सिग्नल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल दस्तक: तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ आज केरल पहुंचेगा मानसून
Next Article Now Serum Institute will also make Sputnik V अब सीरम इंस्टीट्यूट भी बनाएगा स्पुतनिक वी… वैक्सीन के प्रोडक्शन के लिए डीसीजीआई से मांगी अनुमति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?