ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में वैक्सीनेश : अब तक 63 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, 13 फरवरी से दूसरी खुराक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में वैक्सीनेश : अब तक 63 लाख से अधिक लोगों को लगा टीका, 13 फरवरी से दूसरी खुराक

By @dmin
Published: February 9, 2021
Share
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना टीकाकरण का आज 25 वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 16 जनवरी से अब तक 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। वहीं 13 फरवरी से दूसरी  खुराक दी जाएगी। कोरोना संक्रमितों की संख्या घटकर अब डेढ़ लाख से भी कम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि अभी भी दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों के 71 फीसदी मामले हैं। केरल में 45 फीसदी सक्रिय मामले हैं, महाराष्ट्र में 25 फीसदी, कर्नाटक में चार फीसदी, पश्चिम बंगाल में फीसदी, तमिलनाडु में तीन फीसदी हैं।

स्वास्थ्य सचिव के अनुसार 33 राज्यों में कोरोना संक्रमण के 5,000 से भी कम सक्रिय मामले रह गए हैं। 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। 7 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले तीन हफ्तों में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच हफ्तों में कोरोना से होने वाली मौतों में औसत दैनिक 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हम अनिश्चित काल तक टीकाकरण नहीं कर सकते इसलिए सभी राज्यों से अपील है कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 20 फरवरी तक कम से कम एक बार जरूर टीका लगवाएं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण सफलता है कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के कारण कोई मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए रूप का जो पता चला है उसपर नजर रखी जा रही है। कोरोना का यह नया रूप तेजी से फैल रहा है। हालांकि अभी भारत में एक भी ऐसे मामले सामने नहीं आए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पंजाब सहित 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने 40 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया है। बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और केरल सहित 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने 65 प्रतिशत से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया है।

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि सबसे तेज कोरोना टीका लगाने के मामले में भारत पूरे विश्व में अब भी नंबर वन बना हुआ है। भारत ने यह उपलब्धि महज 25 दिनों में हासिल की है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका को कुल 27 दिन लगे जबकि ब्रिटेन ने इसे 47 दिनों में इसे हासिल किया।

दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने लगाई फांसी, कर्ज से था परेशान
राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ दौरा : कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, सीएम बघेल बोले- कोई अपना, अपने ही घर आया
चीन ने कहा, सीमा के अधिकतर जगहों पर सैनिकों के हटने की प्रक्रिया पूरी
भिलाई में जन्मदिन पर युवक की हत्या, दोस्तों ने पत्थर और ईंट से कुचलकर मार डाला… चार गिरफ्तार
Municipal elections 2025 : रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने किया बैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article WHO's warning: said- may never get diagnosed with corona, told the facemask and social distance important डब्ल्यूएचओ की टीम ने कहा-वुहान में दिसंबर 2019 से पहले कोरोना फैलने के सबूत नहीं मिले
Next Article Full lockdown from yesterday, ban on morning walking कम कर वसूली पर आयुक्त हुए नाराज, अब बकायादारों से वसूली करने निगम लगाएगा शिविर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?