चमोली (एजेंसी)। चमोली जिलें में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा में अभी तक 25 लोगों को सकुशल निकाल दिया गया है तो 26 शव भी बरामद कर दिये गए हैं। इसके बावजूद अब भी 197 लोग लापता चल रहे हैं।
जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार को काफी मशक्कत के बावजूद 25 लोगों को सुरक्षित निकाल दिया गया। इसके साथ ही 26 लोगों के शव बरामद हो गये हैं। अन्य लोगों को ढूंढने के प्रयास भी तेजी से चल रहे हैं। अब भी टनल में फंसे लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। रेस्क्यू में जुटी टीमों को जान हथेली पर रखकर काम करना पड़़ रहा है। इस बीच 26 लोगों के शव भी मिल गए हैं। शवों में अधिकांश की पहचान नहीं हो रही है। इसके लिए प्रयास जारी हैं। रविवार को आई आपदा में ऋषि गंगा पर 13 मेगावाट का पावर प्रोजेक्ट तथा धौलीगंगा पर 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड़़ परियोजना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आपदा के सैलाव से परियोजना में काम रहे लोग लापता हो गए। इनकी संख्या 197 बताई जा रही है। अब भी कई और लोगों के लापता होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों का अनुमान है कि लापता लोगों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। राहत व बचाव कार्य के लिए सेनाग् आईटीबीपी एनड़ीआरएफ एसड़ीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस काम में जुटी हुई हैं। हालांकि तबाही के कारणों का पता विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। राहत व बचाव कार्य में मौसम बाधा ड़ाल सकता है। चमोली जिले की सरकारी मशीनरी अब भी पूरी तरह अलर्ट पर रह कर काम कर रही है। इसके बावजूद बीआरओग् बैली ब्रिज बनाने के प्रयासों में जुट गई है। उधर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री आरके सिंह ने भी सोमवार को एनटीपीसी की क्षतिग्रस्त तपोवन-विष्णुगाड़़ परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी आपदा में मारे गए मजदूरों के आश्रितों को 20-20 लाख रुपए मुआवजा देगा।
आपदा क्षेत्र में पीएम मोदी की दौरे की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए जल्द ही चमोली के दौरे पर आ सकते हैं। आपदा की सूचना के बाद से ही विगत दो दिन से प्रधानमंत्री लगातार मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत से फोन पर अपड़ेट ले रहे हैं। यह वजह है कि सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में तेजी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शाम को अचानक आपदा प्रभावित क्षेत्र तपोवन पहुंच गए, जहां वह राहत कार्यों में जुटे जवानों की हौसला अफजाई कर रहे हैं।




