ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उत्पादन, आयोजन एवं नियंत्रण विभाग में संचार मंच का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

उत्पादन, आयोजन एवं नियंत्रण विभाग में संचार मंच का आयोजन

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

भिलाई . भिलाई इस्पात संयंत्र के संयंत्र भवन में उत्पादन, आयोजन एवं नियंत्रण विभाग द्वारा हाल ही में संचार मंच का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन, आयोजन एवं नियंत्रण) श्री जी पी ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। यह मंच मुख्यतः बीएसपी के उत्पादन- निष्पादन, गत माह के हाईलाइट्स, वर्तमान माह के उत्पादन योजना, वर्तमान तिमाही में संयंत्र के उत्पादन-निष्पादन को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना, कार्यालयीन काम शत-प्रतिशत हिन्दी में ही सम्पादित करना जैसे विषयों पर केन्द्रित था। सर्वप्रथम उप-प्रबंधक (पीपीसी) श्रीमती अंकिता मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् श्री अब्राहम कुरियन (सांख्यक, सांख्यिकी अनुभाग) ने तकनीकी प्रस्तुति प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री ओझा ने अपने सारगर्भित सम्बोधन में भिलाई इस्पात संयंत्र की मौजूदा स्थितियों एवं चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने इस तिमाही के दोनों माह में प्राइम रेल्स के उत्पादन एवं लोडिंग में रिकाॅर्ड प्रदर्शन, विक्रय योग्य इस्पात के लोडिंग में डायरेक्ट लोडिंग के प्रतिशत में उत्तरोत्तर वृद्धि एवं ब्लास्ट फर्नेस के तकनीकी आर्थिकी मापदंड में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए सबको बधाईयाँ दिये। इस तिमाही के अंतिम माह में संयंत्र के उत्पादन-निष्पादन को बेहतर करने के लिए बनाये गये कार्य योजना की संक्षिप्त जानकारी दिये। सदन को विभागीय कार्य राजभाषा में करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने संचार मंच को अनवरत जारी रखने के लिए सदन को प्रेरित किये।

इस अवसर पर श्री अब्राहम कुरियन (सांख्यक, सांख्यिकी अनुभाग) द्वारा वैश्विक इस्पात बाजार में इस्पात का अभिनव उपयोग, माह जनवरी-2020 में संयंत्र के मुख्य उत्पादन इकाइयों के उत्पादन- निष्पादन एवं माह के हाईलाइट्स, फरवरी-2020 में संयंत्र के उत्पादन योजना एवं संभावित उत्पादन की जानकारी सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को हिंदी में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ने श्री अब्राहम कुरियन को उनके उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किये।

विभाग में हिंदी के प्रचार-प्रसार में पीपीसी विभाग के विभिन्न अनुभाग प्रमुख श्री एम एस मकवाना, श्री संजय कुमार एवं श्रीमती काकोली रॉय का उल्लेखनीय मार्गदर्शन रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाप्रबंधक (सांख्यिकी अनुभाग) श्री मनोज जैन एवं महाप्रबंधक (आयोजन अनुभाग) श्री व्ही एम व्ही कृष्णा का मार्गदर्शन एवं सहयोग सराहनीय रहा।

उप-प्रबंधक (पीपीसी) श्रीमती अंकिता मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रबंधक एवं हिंदी समन्वय अधिकारी (पीपीसी) श्री तुकाराम साहू एवं प्रबंधक (पीपीसी) श्री अरुण कुमार जालान ने कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को अधिकार देकर स्वावलंबनऔर रोजगार से जोड़ने की रणनीति: भूपेश बघेल
बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहल:पासबुक वितरण और माइक्रो एटीएम से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर
निगम भिलाई उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही,15 किलो प्रतिबंधित कैरी जप्त, वसूली 12000
1xbet Kz ᐅ Букмекерская Контора В Казахстане ᐅ Ставки На Спорт 1хбет ᐅ Официальный Сай
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नंदिनी खदान के कार्मिक बने “कर्म शिरोमणि”
Next Article मैत्री बाग भिलाई के समीप हो रहे कचरा डंप, कचरे से निकलने वाला धुंआ जू के जानवरों के लिए मुसीबत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?