ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली में आयोजित तीसरी ‘2+2’ मंत्री स्तरीय बैठक में सोमवार को क्चश्वष्ट्र समझौते (बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन अग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के बाद भारत-अमेरिका के बीच सूचनाओं को आसानी से साझा किया जा सकेगा। बैठक के बाद अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राजनाथ सिंह ने संयुक्त बयान जारी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि बैठक में दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की है और बीईसीए समझौता एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, माइक पोम्पिओ ने जून महीने में हुई गलवान घाटी में हिंसा का भी जिक्र किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘अमेरिका के साथ सैन्य स्तर का हमारा सहयोग बहुत बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है, रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास के लिए परियोजनाओं की पहचान की गई है। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए फिर से अपनी प्रतिबद्धता जताते हैं।
संयुक्त बयान के दौरान अमेरिका ने चीन पर निशाना साधा। गलवान का जिक्र करते हुए माइक पोम्पिओ ने कहा कि हमने नेशनल वॉर मेमोरियल का दौरा किया, जहां भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें गलवान घाटी में शहीद हुए 20 जवान भी शामिल थे। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है क्योंकि दोनों संप्रभुता, लिबर्टी के खतरों का सामना कर रहे हैं। माइक पोम्पिओ ने चीन पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे नेता और जनता स्पष्ट तौर पर देख रही है कि चीन की कम्युनिष्ट पार्टी लोकतंत्र, कानून और पारदर्शिता को नहीं मानती है।

#WATCH: We visited National War Memorial to honour brave men & women of Indian armed forces who sacrificed for the world's largest democracy, including 20 killed by PLA in Galwan Valley. US will stand with India as they confront threats to their sovereignty, liberty: Mike Pompeo pic.twitter.com/CwHMAcA1wC

— ANI (@ANI) October 27, 2020

खतरों से निपटने में भारत संग खड़े: पोम्पिओ
पोम्पिओ ने कहा, ‘हम संपूर्ण सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए संबंधों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं न कि सिर्फ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की चुनौती के मद्देनजर। हम भारत की संप्रभुता के खतरों से निपटने के लिए उसके साथ खड़े हुए हैं। अमेरिका और भारत के बीच हमारे लोकतंत्रों और साझा मूल्यों की रक्षा के लिए बेहतर तालमेल है। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने भी संयुक्त बयान के दौरान बताया कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे साझा मूल्यों और साझा हितों के आधार पर, हम स्वतंत्र और ओपन इंडो-पैसिफिक के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, विशेष रूप से चीन द्वारा बढ़ती आक्रामकता और अस्थिर करने वाली गतिविधियों के मद्देनजर। एस्पर ने आगे कहा कि जैसा कि दुनिया एक वैश्विक महामारी और बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रही है, भारत-अमेरिका की साझेदारी क्षेत्र और दुनिया की सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?
‘टू प्लस टू वार्ता’ के बाद संयुक्त बयान जारी करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा तालमेल में वृद्धि हुई है, हिन्द-प्रशांत हमारी चर्चा का एक केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई चर्चा के दौरान हमारे पड़ोसी देशों को लेकर भी जिक्र किया गया। हमने स्पष्ट किया कि सीमा पार आतंकवाद पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब…. दिनभर लगा रहा लोगों का तांता… नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने फोन पर दी मुख्यमंत्री को बधाई
जल की बर्बादी रोकने निगम उठाएगा सख्त कदम, विभाग की हुई बैठक, प्रभारी केशव चौबे रहे मौजूद
CG Crime : सिद्धबाबा मंदिर में दानपेटी की चोरी, मंदिर का पुजारी निकला मास्टर माइंड
शुभ संकल्पों की होती है समाज और राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय
23 से 25 जनवरी तक रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन, सीएम साय ने वेबसाइट का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now anyone can buy land in Jammu and Kashmir and Ladakh…. Central government issued notification जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब कोई भी खरीद सकता है जमीन…. केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
Next Article कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे किसानों के लिए खुशखबरी : लोन न चुकाने पर जब्त नहीं होगी 5 एकड़ जमीन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?