ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के लिए खुशखबरी : लोन न चुकाने पर जब्त नहीं होगी 5 एकड़ जमीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों के लिए खुशखबरी : लोन न चुकाने पर जब्त नहीं होगी 5 एकड़ जमीन

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे
कृषि विधेयक के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, बोले- किसी हालत में मंजूर नहीं करेंगे
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने किसानों के लिए राहत प्रदान की है। बैंक से लिए गए कर्ज को न चुका पाने की स्थिति में किसानों की पांच एकड़ जमीन जब्त नहीं की जा सकेगी। राज्य सरकार 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में किसानों से जुड़े बिल को पेश करने की योजना बना रही है।

पंजाब सरकार ने कर्ज न चुकाने पाने की स्थिति में ढाई एकड़ जमीन को जब्त न किए जाने का निर्णय लिया था। राजस्थान सरकार यह बिल केंद्र सरकार के तीन किसान संबंधी कानूनों को रद्द करने के लिए ला रही है। राज्य के कानून मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि किसानों के हक को बचाने और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए, राजस्थान सरकार नागरिक प्रक्रिया संहिता, 1908 की धारा 60 (1) में एक संशोधन लाएगी। सरकार ने पांच एकड़ जमीन को नॉन-अटैचेबल कैटेगरी में रखा है।
उन्होंने कहा, ‘इस संशोधन के बाद, किसान की पांच एकड़ तक की खेतिहर जमीन को अटैच नहीं किया जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि राजस्थान सरकार इस बिल को आगामी विधानसभा सत्र में पेश करेगी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के बिल में जो अन्य प्रावधान होंगे, उनमें एक यह है कि सरकार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की अनुमति देगी जैसे कि केंद्रीय कानून में है, लेकिन किसानों से खरीदारी एमएसपी के हिसाब से ही करनी होगी। एमएसपी से कम भुगतान करने वालों पर दंडात्मक प्रावधान होगा।
उन्होंने कहा, ‘किसानों को यह अधिकार होगा कि कार्यकाल पूरा होने के बाद वे कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर सकते हैं। राजस्थान सरकार के इस फैसले पर टिप्पणी करते हुए किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है और किसानों के हित में है।

बच्चों को स्कूल लाते वक्त वाहन पलटा, 18 बच्चे घायल, ड्राइवर की मौत
केन्द्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली केन्द्रीय सुरक्षाबलों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक… घटना की समीक्षा कर दिए विशेष दिशा निर्देश
भेेंट मुकाकात कार्यक्रम: लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित
CG Crime : पिता ने नवजात बेटी को पॉलिथिन में पैक कर कुएं में फेंका… दूसरे दिन मिला शव, आरोपी गिरफ्तार
भिलाई आ रही है अभिनेत्री भाग्यश्री : तिरंगा रैली में होंगी शामिल…. विधायक रिकेश दिया है निमंत्रण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका गलवान घाटी का जिक्र कर बोले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ, भारत के साथ खड़ा है अमेरिका
Next Article Kanhaiyyalal, a staunch supporter of Jogi Congress led by Pradesh प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू की अगुवाई में जोगी कांग्रेस के कट्टर समर्थक कन्हैय्यालाल ने किया कांग्रेस प्रवेश… गमछा पहनाकर किया स्वागत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?