ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: US में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्‍ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

US में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्‍ती

By @dmin
Published: December 19, 2019
Share
SHARE

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से पास हो गया है. इस बीच, भारतीय शेयर बाजार में सुस्‍ती देखने को मिली है.
बीते कई दिनों की रिकॉर्ड तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में सुस्‍ती देखने को मिल रही है. दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से पास हो गया है. अमेरिका की इस राजनीतिक हलचल का असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है.

सेंसेक्‍स और निफ्टी का ये रहा हाल

शुरुआती 20 मिनटों में सेंसेक्‍स करीब 40 अंक तक टूटकर 41,530 के नीचे पहुंच गया तो वहीं निफ्टी करीब 10 अंक लुढ़क कर 12,215 अंक के नीचे आ गया. बता दें कि बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स 206.40 अंक की तेजी के साथ 41,558.57 अंक पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 56.65 अंक की तेजी के साथ 12 हजार 221 अंक के पार पहुंच गया.

कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स ने 41614.77 अंक के रिकॉर्ड स्‍तर को छू लिया था. सेंसेक्‍स का ये ऑल टाइम हाई है. शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्‍टर के शेयर धड़ाम हो गए. सबसे अधिक गिरावट यस बैंक के शेयर में रही. इसके अलावा इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, कोटक बैंक के शेयर में भी सुस्‍ती देखने को मिली.

टाटा ग्रुप के शेयरों का हाल

गुरुवार के कारोबार के दौरान बीएसई इंडेक्‍स में टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर में मामूली बढ़त दर्ज की गई. बता दें कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने बुधवार को साइरस मिस्त्री को पुन: टाटा संस का चेयरमैन बनाने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कार्यकारी चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन की नियुक्त को अवैध करार दिया.
अमेरिका में क्‍यों मची है हलचल ?

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से पास हो गया है. यूक्रेन विवाद के बाद स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने डोनाल्ड ट्रंप पर पद का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग लाने की बात की थी. गुरुवार को महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया गया है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रस्ताव पास होने के बाद अब ये सीनेट में जाएगा, जहां पर डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए आरोपों का एक ट्रायल किया जाएगा. ट्रायल के बाद सीनेट में इन प्रस्तावों पर मतदान होगा.

श्रीकंचनपथ 234 # 11 june 2022
चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं गैटिंग
निर्भया के दरिंदों को फांसी, फांसी घर में लटकने से पहले खूब रोए, जमीन पर लेटे
बर्फ पर भारत का पहला खेल समारोह 13 फरवरी से
कोरोना वायरस के कारण पीएम मोदी का गुजरात दौरा रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गांधीजी ने अंग्रेजों का विरोध किया था, हम ‘काले अंग्रेजों’ का विरोध करेंगे : भूपेश बघेल
Next Article साल के सबसे चर्चित शेयर, जिनमें लगा पैसा तो दिया छप्पर फाड़ रिटर्न
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?