ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साल के सबसे चर्चित शेयर, जिनमें लगा पैसा तो दिया छप्पर फाड़ रिटर्न
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

साल के सबसे चर्चित शेयर, जिनमें लगा पैसा तो दिया छप्पर फाड़ रिटर्न

By @dmin Published December 19, 2019
Share
SHARE

साल 2019 खत्‍म होने को है. इस साल शेयर बाजार में कई नए रिकॉर्ड बने. 2019 में पहली बार सेंसेक्‍स ने 40 हजार और निफ्टी ने 12 हजार के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार कर लिया.
साल 2019 खत्‍म होने को है. इस साल शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. पहली बार सेंसेक्‍स ने 41 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्‍तर को पार किया तो वहीं निफ्टी 12 हजार 200 के पार तक पहुंच गया.

हालांकि इस साल सेंसेक्‍स और निफ्टी में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट भी देखी गई. इस उतार-चढ़ाव के माहौल में भी कुछ ऐसे शेयर रहे जिन्‍होंने उम्‍मीद से बढ़कर रिटर्न दिया. आज हम आपको साल के सबसे चर्चित शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिनमें पैसा लागने वालों को छप्पर फाड़ रिटर्न मिला है.

मण्णापुरम फाइनेंस

इस साल मण्णापुरम फाइनेंस के शेयर ने 90 फीसदी से अधिक 93.6 फीसदी का रिटर्न दिया है. साल शुरू होने से पहले शेयर भाव 88 रुपये पर था जो दिसंबर में 175 रुपये के पार पहुंच गया. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 14,884.09 करोड़ रुपये है.

पीआई इंडस्‍ट्रीज

इस साल केमिकल मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी पीआई इंडस्‍ट्रीज के शेयर ने 83.3 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. इसी महीने की 6 तारीख को पीआई इंडस्‍ट्रीज का शेयर 1529.95 रुपये के भाव पर पहुंच गया. यह 52 हफ्ते का हाई लेवल है. कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो 20,372.31 करोड़ रुपये है. बता दें कि साल शुरू होने से पहले पीआई इंडस्‍ट्रीज का शेयर भाव 815 रुपये के स्‍तर पर था.

प्रेस्टीज ग्रुप

इस साल प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी प्रेस्टीज ग्रुप के शेयर ने करीब 75 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की है. मतलब ये कि निवेशकों को 75 फीसदी तक का मुनाफा हुआ है. इस साल शेयर भाव 230 रुपये से 360 रुपये के स्‍तर तक पहुंच गया है. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप 13,106.25 करोड़ रुपये है.
गुजरात गैस

नेचुरल गैस डिस्‍ट्रिब्‍यूटर गुजरात गैस के शेयर में इस साल करीब 70 फीसदी तक का रिटर्न मिला. साल शुरू होने से पहले शेयर भाव 135 रुपये के स्‍तर पर था जो अब 230 रुपये पर पहुंच गया है. गुजरात गैस का मार्केट कैप 15,574.83 करोड़ रुपये है.

बलरामपुर चीनी

बलरामपुर चीनी मिल्स कंपनी के शेयर ने 68 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. इसका शेयर भाव साल शुरू होने से पहले 104 रुपये के स्‍तर पर था जो अब 173 रुपये के भाव तक पहुंच गया है. इसका मार्केट कैप 3,866.50 करोड़ रुपये है.

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले लॉर्जकैप

नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस में इस साल 55 फीसदी तक की तेजी रही. कंपनी का शेयर 2641 रुपये के भाव से बढ़कर 12 दिसंबर को 4050 रुपये से ज्‍यादा पर पहुंच गया. वहीं टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल इस साल लॉर्जकैप सेग्मेंट में दूसरी टॉप गेनर रही है. इस साल अबतक एयरटेल ने 53 फीसदी रिटर्न दिया है. इस साल शेयर का भाव 287 रुपये से बढ़कर 440 रुपये तक पहुंच गया है. जबकि ICICI बैंक ने इस साल अबतक 50 फीसदी रिटर्न दिया है. शेयर का भाव इस साल 360 रुपये से बढ़कर 535 रुपये के भाव से अधिक पहुंच गया.
2019 में ये फैक्‍टर रहे अहम

साल 2019 में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की कई वजह रही. बाजार को अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर ने प्रभावित किया. ट्रेड वार की खबरों का असर ये हुआ कि दुनियाभर के निवेशकों ने इक्विटी से निवेश निकालकर सेफ माने जाने वाले एसेट क्लास गोल्ड में निवेश किया. लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कयास और बाद में स्थिर सरकार बनने के दौरान बाजार में उथल-पुथल जारी रहा. मई के अंत में मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में वापसी के बाद शेयर बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. हालांकि आम बजट में सरकार द्वारा विदेशी निवेशकों के लिए गए सख्‍त फैसलों से भी निराशा का माहौल रहा. इस वजह से जुलाई में सेंसेक्‍स और निफ्टी ने 17 साल की बड़ी गिरावट देखी.

वहीं सुस्‍ती की वजह से ऑटो सेक्‍टर और सरकार के एडजेस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) की मांग की वजह से टेलिकॉम इंडस्‍ट्री के शेयरों में हलचल रही. सितंबर और अक्टूबर के दौरान सरकार की ओर से इकोनॉमी की सुस्‍ती दूर करने के लिए कई बार बूस्टर डोज दिया गया. इसमें मुख्‍यतौर पर कॉरपोरेट टैक्‍स कटौती शामिल है. इस ऐलान के बाद सेंसेक्‍स ने किसी एक दिन में 2000 अंक से अधिक तेजी दर्ज की.

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले शेयर?

इस साल सबसे अधिक चर्चा- यस बैंक, जेट एयरवेज, इंडियाबुल्‍स हाउसिंग और बीपीसीएल के शेयर की रही. अलग-अलग वजहों से नुकसान झेल रहे यस बैंक का शेयर भाव 30 रुपये से भी नीचे आ गया. वहीं कर्ज से जूझ रहे जेट एयरवेज ने भी शेयर बाजार में अपना सबसे बुरा दौर देखा. फ्रॉड के आरोपों की वजह से इंडियाबुल्‍स हाउसिंग के शेयर धड़ाम हुए तो भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी बीपीसीएल के विलय का असर भी कंपनी के शेयर पर दिखा.
साल की दूसरी तिमाही में कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ के पहले लापता और फिर मौत की खबर की वजह से कॉफी एंटरप्राइजेज के शेयर में हलचल रही. इन्‍फोसिस के मैनेजमेंट पर खुलासों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और देश की दिग्‍गज आईटी कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव दिखा. वहीं तेजी वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की सबसे अधिक चर्चा रही. एनुअल मीटिंग के अलावा अन्‍य वजहों से रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर ने 52 हफ्ते का हाई लेवल टच किया तो वहीं 10 लाख करोड़ का मार्केट कैप भी हासिल हुआ.

You Might Also Like

आदि कर्मयोगी अभियान के राज्य नोडल अधिकारी एम. राज मुरूगन कबीरधाम के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं का कर रहा निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में तबाही मचाएगी वायआर-4!, हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से 500 गुना ज्यादातर ताकतवर है यह उल्कापिंड?

किसी की चंद मिनटों की खुशी, किसी और की खुदखुशी

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता

@dmin December 19, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article US में ट्रंप पर चलेगा महाभियोग, भारतीय शेयर बाजार में छाई सुस्‍ती
Next Article नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 हराकर बेंगलुरू फिर शीर्ष पर पहुंचा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?