ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संयंत्र में महिला एजीएम का हंगामा : ट्रेनी के सिर पर मारा टिफिन, कंप्यूटर को टेबल से फेंका… प्रबंधन ने किया सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

संयंत्र में महिला एजीएम का हंगामा : ट्रेनी के सिर पर मारा टिफिन, कंप्यूटर को टेबल से फेंका… प्रबंधन ने किया सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: November 25, 2023
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के इस्पात भवन में कार्यरत महिला एजीएम ने शुक्रवार को दफ्तर में जमकर हंगामा मचाया। महिला एजीएम ने यहां काम कर रही ट्रेनी के सिर पर न सिर्फ टिफिन फेंककर मारा बल्कि दफ्तर में मौजूद कंप्यूटर को भी टेबल से नीचे फेंक दिया। यही नहीं महिला एजीएम ने दस्तावेजों पर भी पानी डाल दिया। यह पूरी घटना दफ्तर में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद प्रबंधन ने पर्याप्त सुबूत मिलने पर महिला एजीएम को सस्पेंड कर दिया है।

सीसी टीवी फुटेज से ली गई इमेज

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। प्रियंका होरो नाम की महिला संयंत्र में इंटरनल ऑडिट विभाग में एजीएम के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर को प्रियंका होरो ने दफ्तर में जमकर हंगामा किया। प्रियंका होरो की पूरी हरकत सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका होरो किस तरह ट्रेनी कर्मी से पेश आ रही हैं। एजीएम प्रियंका होरो ने ट्रेनी के सिर पर उसका टिफिन फेंककर मार दिया। इसके बाद कंप्यूटर को टेबल से नीचे फेंक दिया। इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसने दस्तावेजों पर पानी डाल दिया।

सिर पर टिफिन फेंककर मारने से ट्रेन कर्मी को चोट आई है उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया। इधर इस पूरे मामले में शिकायत मिलने पर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। प्रबंधन ने एजीएम प्रियंका होरो को सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने दफ्तर में लगे सीसी टीवी फुटेज भी जुटा लिए हैं। बताया जा रहा है प्रबंधन इसकी शिकायत सेल से भी की है। संभवत: इस मामले में इंक्वायरी हो सकती है। यही नहीं आगे बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है। भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि महिला एजीएम की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

इधर एजीएम प्रियंका ने प्रबंधन द्वारा प्रताडित किए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वह इस विभाग में करीब 8 साल से काम कर रही हैं। यहां बैठने के लिए कुर्सी और टेबल तक नहीं दिया जाता और लगातार प्रताडि़त किया जा रहा था। जबकि ट्रेनी कर्मियों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी
स्वर्णप्राशन एवं बाल रक्षा किट के लिए आयुर्वेद चिकित्सालय में उमड़ी भीड़, 2702 बच्चों को कराया गया स्वर्णप्राशन
प्रणब की किताब में दावा- भारत में विलय चाहता था नेपाल, मगर नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव
एनटीपीसी यूएसएससी ने नवा रायपुर में वेंडर मीट का किया आयोजन
भेंट मुलाकात पर बालाजी नगर पहुंचे विधायक देवेन्द्र, बहनों संग निभाई भाईदूज की रस्म… दी डोम शेड़ की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महादेव एप मामले में गिरफ्तार असीम ने कहा किसी नेता को नहीं पहुंचाया धन, जिस भाषा का ज्ञान नहीं उस कागज पर करवाया साईन महादेव एप मामले में गिरफ्तार असीम ने कहा किसी नेता को नहीं पहुंचाया धन, जिस भाषा का ज्ञान नहीं उस कागज पर करवाया साईन
Next Article Study Of Sun: 7 जनवरी की तारीख बहुत अहम, अपने लक्ष्य के नजदीक पहुंचा आदित्य एल-1 Study Of Sun: 7 जनवरी की तारीख बहुत अहम, अपने लक्ष्य के नजदीक पहुंचा आदित्य एल-1

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?