ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Update Nagpur violence: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

Update Nagpur violence: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही

By Om Prakash Verma
Published: March 18, 2025
Share
Update Nagpur violence: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही
Update Nagpur violence: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- जो औरंगजेब का महिमामंडन कर रहे, वे देशद्रोही
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे ‘देशद्रोही’ हैं। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और कई अत्याचार किए थे। वहीं दूसरी ओर, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ‘दिव्य शक्ति’ थे, जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के प्रतीक हैं। शिंदे ने सोमवार रात ‘शिव जयंती’ के अवसर पर ये बात कही।

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के घारदा चौक पर शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि यह प्रतिमा मराठा राजा की विरासत, उनके साहस और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए स्थापित की गई है। महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है और दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर ही सोमवार की रात नागपुर में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।

औरंगजेब के प्रशंसक देशद्रोही
शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल हिंदुत्व और भारतीय गौरव के प्रतीक थे, बल्कि ‘लोकतंत्र के आविष्कारक भी थे। शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र के खिलाफ औरंगजेब के अत्याचारों, विशेष रूप से शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की निर्मम हत्या की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि ‘औरंगजेब महाराष्ट्र पर कब्जा करने आया था, लेकिन उसे शिवाजी महाराज की दिव्य शक्ति का सामना करना पड़ा। जो लोग अभी भी उनकी प्रशंसा करते हैं, वे देशद्रोही के अलावा कुछ नहीं हैं। छत्रपति शिवाजी अखंड भारत का गौरव और हिंदुत्व की गर्जना हैं। शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, युगपुरुष, न्याय के प्रवर्तक और आम लोगों के राजा थे।

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अपने जीवन में शिवाजी महाराज के कम से कम एक गुण को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही महान मराठा शासक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की निरंतर याद दिलाएगी और युवाओं तथा भावी पीढिय़ों को शिवाजी महाराज के वीरता तथा शासन के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। शिंदे ने साथ ही घारदा चौक का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक करने का भी एलान किया।

मधुर भंडारकर की इस फिल्म में दिखेंगी आयशा एस एमन…
छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं का चमत्कार, 40 लाख लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर
राजस्व समाधान शिविरों से लोगों को मिली राहत, 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में 2,273 आवेदनों का गांवों में हुआ समाधान
आपरेशन शिवनाथ: तीन लोकल मछुआरों के साथ शिवनाथ में गिरी कार की तलाश जारी, देखे विडियो
Farmers Movement: 16 फरवरी को भारत बंद का एलान, केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच अहम बैठक आज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जब लगी हो आग तो क्या रिश्ते, क्या नाते
Next Article CG News: सीएम साय का दो दिवसीय दिल्ली दौरा, बस्तर के तेज विकास पर फोकस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?