ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में होगी अनोखी कार्यशाला : जुटेंगे मिट्टीकला के शिल्पकार, देशभर के कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में होगी अनोखी कार्यशाला : जुटेंगे मिट्टीकला के शिल्पकार, देशभर के कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: October 28, 2022
Share
कार्यशाला की तैयारी करते कलाकार
SHARE

भिलाई। शहर में मिट्टी के शिल्पकारों की एक आकर्षक व अनोखी कार्यशाला होने जा रही है। इस कार्यशाला में लोगों को  सिरेमिक (चीनी मिट्टी) और टेराकोटा (मिट्टी) की आकर्षक शिल्पकला देखने को मिलेगी। इस कला की प्रदर्शनी के लिए तीन दिवसीय वार्षिक कार्यशाला ‘मातर’ का आयोजन 29 से 31अक्टूबर तक मैत्रीकुंज रिसाली में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में स्थानीय कलाकारों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग लेंगे।

इस कार्यशाला में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के शिल्पकला के विद्यार्थी भी इसमें अपनी हिस्सेदारी देंगे। इस दौरान कलाकार नए शिल्प तैयार करेंगे और अपनी कला को नए आयाम देने आपस में संवाद भी करेंगे। शिविर के एक दिन पहले कलाकारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है और कई कलाकार यहां पहुंचने के साथ ही नए शिल्प तैयार करने में जुट गए हैं। आयोजन से जुड़ीं लेमन सिरेमिक स्टूडियो भिलाई की संचालक विजया त्रिपाठी ने कहा कि मातर कला शिविर के माध्यम से मिट्टी एवं सिरेमिक के द्वारा निर्मित कलाकृतियों को लोगों तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। वहीं इस कला के तकनीकी पहलू के बारे में कलाकारों तक इसकी सही जानकारी व समझ विकसित करना हमारा उद्देश्य है।

आयोजन में भागीदार रामरक्षा फाउंडेशन के क्यूरेटर चिरायु सिन्हा ने कहा कि टेराकोटा (मिट्टी) की कला हमारे भारतवर्ष में प्राचीन काल से ही है इस कला के माध्यम से घरेलू सामग्री, मिट्टी के बर्तन और महिलाओं के लिए आभूषण का निर्माण किया जाता था। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में सिरपुर का लक्ष्मण मंदिर टेराकोटा का मध्य भारत का एकमात्र मंदिर है। उन्होंने बताया कि शिविर में लखनऊ और  भोपाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकार भी भाग ले रहे हैं। यह कलाकार छत्तीसगढ़ राज्य के कलाकारों के साथ मिलकर एक कला जुगलबंदी करेंगे। जिसमें राज्य के कलाकारों को नए प्रकार की विधा सीखने को मिलेगी।

यहां भाग लेने वाले कलाकारों में निर्मला शर्मा भोपाल, पृथ्वीराज सिंह देव, शिव प्रसाद चौधरी, हुकुम लाल वर्मा राजनादगांव, विजया त्रिपाठी भिलाई, भानु प्रकाश बालोद, धनंजय पाल भिलाई, प्रेम शंकर प्रसाद, विशाल गुप्ता लखनउ, कुलेश्वर राम कुरुद, मनीषा वर्मा खैरागढ़, सुरेश कुंभकार, धर्म नेताम, चंद्रपाल पांजरी बालाघाट ,विमल फूटन रायपुर, करुणा सिधार रायगढ़, तृप्ति खरे, महासमुंद मनीषा वर्मा, खैरागढ़ कृष्णा दास, गुंजन शर्मा, मोहन बराल भिलाई, सविपराज प्रजापति, राजेंद्र सुनगरिया भिलाई, विभूति जैन, देशना जैन रूपेश्वरी चंदील धूमका राजनादगांव और राधिका चौहान शामिल है।

छत्तीसगढ़ सरकार को मिली खनिज राजस्व में ऐतिहासिक सफलता… प्रदेश को मिला 14 हजार 195 करोड़ रुपए का राजस्व
सुपेला पुलिस की गिरफ्त में आए पांच बाइकर्स, सड़क पर स्टंट कर वीडियो किया था वायरल
विधायक रिकेश ने खुद थामा उस्तरा, ग्राहक की बनाने लगे दाड़ी… Video शेयर कर बताया क्यों किया ऐसा
CG Crime : नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गए बदमाश, तीन दिन तक करते रहे रेप… आरोपी गिरफ्तार
खुशी से थिरका तन और मन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका और मितानिनों ने जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुष्कर्म का आरोपी अधेड़ चढ़ा पुलिस के हत्थे… दिवाली मनाने पहुंची महिला से किया था रेप
Next Article क्रेडा सदस्य विजय साहू ने लिया धान खरीदी केन्द्र का जायजा, अफसरों से बोले- बनाए बेहतर व्यवस्था

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?