ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ के दो जवानों ने युवती को जबरन गाड़ी में बैठाया, दो युवकों ने बचाया… नकली पुलिस बनकर छेड़खानी रहे थे दोनों
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीएसएफ के दो जवानों ने युवती को जबरन गाड़ी में बैठाया, दो युवकों ने बचाया… नकली पुलिस बनकर छेड़खानी रहे थे दोनों

By Mohan Rao
Published: March 9, 2025
Share
नीली बत्ती वाली गाड़ी और पकड़े गए दो बीएसएफ के जवान
SHARE

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को बीएसएफ के जवानों ने एक युवती से छेड़छाड़ की और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर पड़ी। उसने युवती को बचाने का प्रयास किया तो दोनों ने खुद को पुलिस अफसर बताया। इनकी गाड़ी में नीली बत्तीद लगी थी। इसके बाद युवक ने अपने एक साथी को बुलाया और कुछ देर बाद यातायात के सिपाही भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को यातायात टॉवर ले गए। युवती बचाने वाले दोनों युवक एनएसयूआई के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। सुपेला क्षेत्र में पार्क के पास दो व्यक्ति एक लड़की को अपनी गाड़ी में जबरन बिठा रहे थे। वहां से गुजर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता सुखसोनी ने पास जाकर युवती को उनसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने खुद को पुलिस विभाग के टीआई व उससे भी बड़े पद का बताया और उसे अपना नाम पता देकर भाग जाने कहा। इसके बाद सुखसोनी ने अपने साथी को बुला लिया। इस दौरान वहां ट्रैफिक के दो सिपाही भी पहुंच गए। एएसपी ऋचा मिश्रा के निर्देश पर दोनों को ट्रैफिक टावर नेहरू नगर ले जाया गया। इसके बाद आरोपियों को सुपेला पुलिस को बुलाकर हैंडओवर कर दिया गया।

नीली बत्ती लगी गाड़ी में घूम रहे थे दोनों
सुपेला पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बीएसएफ के जवान हैं और इनका हेडक्वार्टर कांकेर है। जिस गाड़ी में वो नीली बत्ती लगी गाड़ी में दोनों घूम रहे थे। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर अंग्रेजी और देसी शराब की बोतल सहित कोल्ड ड्रिंक्स भी मिला है। दोनों जवान नशे में धुत थे और बताया जा रहा है कुछ और लड़कियों को भी रोक कर पूछताछ कर रहे थे। चुंकि नीली बच्ची लगी गाड़ी में दोनों थे इसलिए किसी ने शिकायत नहीं की। फिलहाल सुपेला पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

नए सिरे से बनेगा 154 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर, थ्री डी डिजाइन का हुआ अनावरण, स्वतंत्रता आंदोलन का रहा है साक्षी
बिहान से जुड़कर भगवती की बदली किस्मत, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय से बनीं ‘लखपति दीदी’
नवा तरिया से बदलेगी घुघरा की तस्वीर, जलसंरक्षण के साथ महिलाओं को मिलेगा आजीविका का सहारा’
बीरगांव में नंदलाल देवांगन बने महापौर,भाजपा के पतिराम साहू को 10 वोट से हराया, कांग्रेस के कृपाराम बने सभापति
भारत में कोरोना: सक्रिय मामले 2 लाख के नीचे….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 13,823 नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय की बड़ी घोषणा : छत्तीसगढ़ में होगा उद्यमिता आयोग का गठन
Next Article महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?