ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPolitics

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी : केन्द्रीय मंत्री गिरीराज की चुनौती,  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- किसी भी मंच पर बहस को तैयार

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
सीएम भूपेश बधेल और केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह
SHARE

रायपुर। आगामी दिसंबर में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है और अभी से केन्द्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ का दौरा करने लगे हैं। गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे है। एक कुछ दिनों पर गृहमंत्री अमित शाह का भी दौरा है। एक ओर भाजपा के मंत्री जहां छत्तीसगढ़ सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामले में केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार को धर्मांतरण के मुद्दे पर घेरने का प्रयास किया। तो हमारे कका भी कहां चुप रहते उन्होंने ने भी केन्द्रीय मंत्री को चुनौती दे दी। उन्होंने धर्मांतरण व एमएसपी के मुद्दे पर भाजपा को कह दिया कि वे किसी भी मंच पर बहस को तैयार हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि, यहां के कका नहीं बल्कि खाका हैं, जो भारत के पैसे को खा गए हैं। बस्तर में धर्मांतरण को छूट दे रखे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सनातन धर्म को खत्म करने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। गिरिराज सिंह ने कहा कि, भारत को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश चल रही है। बस्तर में धर्मांतरण हो रहे हैं। चर्च बन रहे हैं। भारत के सनातनियों को खत्म कर भारत पर कब्जा करने की योजना बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश का पलटवार, कहा- भाजपा के राज में हुआ धर्मांतरण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा है कि भाजपा के राज में सबसे ज्यादा धर्मांतरण हुए हैं। भाजपा के 15 वर्ष के शासन काल में जितने लोगों ने धर्म बदला उतना कभी नहीं हुआ। सीएम ने स्पष्ट किया है कि जहां से भी धर्मांतरण की शिकायतें मिल रही हैं वहां पर कार्रवाई हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री के दावे को चुनाती देते हुए नकारा है। उन्होंने कहा कि जहां जिस धर्म के मानने वाले होंगे वहां उनका धार्मिक स्थल भी बनेगा। लोग चाहेंगे तो मंदिर बनेगा और चाहेंगे तभी चर्च बनेगा। उन्होंने लगातार यह बात दोहराई कि 15 साल में जितना धर्मांतरण हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ।

एमएसपी के मुद्दे पर भी सीएम भूपेश ने घेरा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एमएसपी के मुद्दे पर भी बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वे बता दें किस मंच पर आकर बताना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यूपीए सरकार में जितना धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है उतना भाजपा नहीं बढ़ा सकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के 10-10 सालों की तूलना कर लें तो पता चल जाएगा किसकी सरकार ने कितना बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मंच पर कांग्रेस बहस को तैयार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल डीजल व गैस के दामों को लेकर भी भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है। पेट्रोल डीजल व गैस के दाम तब क्या थे और अब क्या हैं।

जीतने वाले कैंडीडेट को मिलेगी टिकट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में टिकट को लेकर भी कहा है। उन्होंने कहा कि टीकट देने का एक क्राइटेरिया होता है। जो जीत सकता है उसे टिकट दिया जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेस के लगभग सभी विधायकों की स्थिति मजबूत है। सभी की रिपोर्ट कार्ड अच्छी है। हो सकता है कुछ का स्वास्थ्य गत कारणों या अन्य कारणों से बेहतर प्रदर्शन न हो फिर भी उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है अभी काफी दिन बचे हैं और स्थिति सुधरती है तो उनकी भी टिकट नहीं कटेगी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का स्टैंड एकदम साफ है जीतने वाले कैंडीटेट को टिकट मिलेगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने नीरज चोपड़ा को स्वर्ण व बजरंग पुनिया को कांस्य जीतने पर दी बधाई, कहा- भारत के खिलाडिय़ों ने एक नई खेलशक्ति के रूप में उभरने का कराया अहसास
ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले जज समेत 619 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
दुर्ग में भी हो आरटीपीसीआर टेस्ट की सुविधा… विधायक वोरा ने सीएम बघेल से की मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बस्तर अंचल को बड़ी सौगात, जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ
shreekanchanpath 264 # 07 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime Breaking : बेटी से मिलता था कॉलेज का छात्र, नाराज पिता ने हत्या कर पेड़ पर लटकाया शव
Next Article रिलायंस निप्पॉन लाइफ के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों को 344 करोड़ रुपये का मिला बोनस रिलायंस निप्पॉन लाइफ के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों को 344 करोड़ रुपये का मिला बोनस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?