ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार

By Mohan Rao
Published: February 10, 2025
Share
जेपी नड्‌डा
SHARE

केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर वैश्विक गिरावट की दर से दोगुनी से अधिक रही है। उन्होंने कहा कि यह सफलता स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजापुर, कोंटा, नारायणपुर, बस्तर और दंतेवाड़ा में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के कारण यह सुधार संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपनाई गई बहुआयामी रणनीतियों ने इस सुधार को गति दी है और इन प्रयासों को स्थाई बनाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जाएगा।

केंद्र और राज्य के सहयोग से छत्तीसगढ़ में नया बदलाव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि को केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग का प्रमाण बताते हुए कहा कि यह बदलाव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा की प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश के सबसे दूरस्थ इलाकों तक भी पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में माताओं और शिशुओं की देखभाल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया है, बल्कि आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में केंद्र सरकार से अतुलनीय सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए 12 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान, भारी मात्रा में हथियार बरामद… बंकर भी मिले
खेत से लौट रहे ग्रामीण पर भालुओं का हमला, सिर-पीठ पर गंभीर चोट, मेकाज रेफर
SECR में अब होगी कवच से ट्रेनों की निगरानी, 2164 किमी ट्रैक के लिए इसे मिली मंजूरी.. जानें कैसे काम करेगा यह सिस्टम
प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : आधी रात 25 किमी पीछा कर पकड़ा धान से लदा ट्रक, 750 बोरी जब्त
कोरोना संकट: अंपायर मेनन और रीफेल भी आईपीएल से हटे…. परिवार में संक्रमण को बताया कारण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन ऐतिहासिक सफलता… 985 का आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार
Next Article एमपी की गोवा शराब दुर्ग में जब्त, आबकारी विभाग ने स्वीफ्ट कार के साथ बरामद की 31 पेटी शराब
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?