ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक: दूरसंचार कंपनियों को एजीआर मामले में मिली राहत, ऑटो सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक: दूरसंचार कंपनियों को एजीआर मामले में मिली राहत, ऑटो सेक्टर के लिए पीएलआई योजना को मंजूरी

By @dmin
Published: September 15, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कई अहम फैसले लिए। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में ऑटोमोबाइल सेक्टर और टेलीकॉम सेक्टर को राहत मिली। संकट से गुजर रहे टेलीकॉम सेक्टर को लंबे समय से राहत पैकेज का इंतजार था।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि दूरसंचार क्षेत्र को बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पैकेज को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार टेलीकॉम उद्योग के लिए एक लंबी अवधि के राहत पैकेज पर काम कर रही थी। बता दें कि देश में कुछ टेलीकॉम कंपनियां इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रही हैं। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का भारी एजीआर बकाया है। इससे पहले आठ सितंबर 2021 को हुई पिछली बैठक से भी दूरसंचार क्षेत्र को राहत की उम्मीद थी। लेकिन तब इस पर फैसला नहीं लिया गया। इस खबर के बाद टेलीकॉम शेयरों में तेज उछाल आया है।

इस खबर के बाद टेलीकॉम शेयरों में तेज उछाल आया है। संकट से जूझ रही वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.24 अंक यानी 2.76 फीसदी बढ़कर 8.93 पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 25,660.70 करोड़ रुपये है। भारती एयरटेल की बात करें, तो यह 31.45 अंक यानी 4.53 फीसदी की तेजी के साथ 725.55 पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 3,98,474.04 करोड़ रुपये है। 

ऑटो व ड्रोन सेक्टर को भी मिली राहत
इसके अलावा ऑटो और ड्रोन सेक्टर को भी राहत मिली है। ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (क्करुढ्ढ) योजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि पीएलआई योजना में 26,058 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये और ड्रोन उद्योग के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। योजना में 20 उत्पादों को शामिल किया गया है, जिसमें इलेक्ट्रिकल और कन्वेंशनल व्हीकल में लगने वाले कंपोनेंट, दोनों शामिल हैं। पीएलआई योजना के मुताबिक, केंद्र अतिरिक्त उत्पादन पर प्रोत्साहन देगी और कंपनियों को भारत में बने उत्पादों को निर्यात करने की अनुमति मिलेगी। इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करना है। ठाकुर के मुताबिक इससे एडवांस ऑटोमोबाइल सेक्टर को बूस्ट मिलेगा और सात लाख सात हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ऑटो कंपनियों को स्कीम का फायदा उठाने के लिए अगले पांच सालों में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा। पीएलआई योजना के तहत पांच वर्षों में 42,500 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश होगा और 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन होगा।

हिस्ट्रीशीटर को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र – विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
पीएम मोदी का भारत के लोगों के लिए गजब का समर्पण, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हुई कायल
जो काम चुनौती सा दिखने लगे, उसी को पूरा करने में जीवन की असली जीत है: दुलकर सलमान
उद्यागों पर लगाए जा रहे संपत्तिकर में राहत की मांग, भिलाई उद्योग चेंबर ने की प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात
दवा के साथ न करें इन चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ सकता है दुष्प्रभाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हमर दाऊ तो कमाल कर दिस…!, कुर्सी बचाने में रहे सफल, किसानों को साधा, पिता के बयान की गर्मी भी हुई ठंडी जन वन कार्यक्रम के तहत सीएम बघेल ने रापा बरगद का पौधा… कहा- खाली पड़ी खदान पर मानव निर्मित जंगल बनाने का कार्य प्रशंसनीय
Next Article गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद: नए मंत्रिमंडल का शपथग्रहण टला, अब दिलाई जाएगी शपथ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?