रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना बढ़ रहे मामलों प्रदेश सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 1273 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं इस बीच महज 287 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या में कमी के कारण सक्रिय मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब सक्रिय मामने 7 हजार के पार चले गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनूसार 1273 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 23 हजार 153 संक्रमित हो गई है। वहीं ?अब तक 3 लाख 11 हजार 520 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7693 हो गई है। वहीं दूसरी पिछले 24 घंटों में 11 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3940 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
रायपुर 426 और दुर्ग में 391
प्रदेश में बेकाबू कोरोना का केन्द्र राजधानी रायपुर व दुर्ग जिला है। दुर्ग जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 391 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है वहीं राजधानी रायपुर में 426 नए केस मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव से 71, बिलासपुर से 50, सरगुजा से 49, बेमेतरा से 29, कोरिया से 26, जशपुर से 25, महासमुंद से 25, रायगढ़ से 23, बलौदाबाजार से 20, धमतरी से 19, सूरजपुर से 17, कोरबा से 16, बालोद से 14, बस्तर से 13, कांकेर से 13, मुंगेली से 12, जांजगीर से 11, कवर्धा से 6, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 6, गरियाबंद से 4, दंतेवाड़ा से 4, बलरामपुर से 2 व कोंडागांव से 1 केस सामने आया है।





