ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दबाव में झुकी उद्धव सरकार, नया कृषि कानून लागू करने का आदेश लिया वापस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दबाव में झुकी उद्धव सरकार, नया कृषि कानून लागू करने का आदेश लिया वापस

By @dmin
Published: September 30, 2020
Share
बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
बड़ी खबर_सियासी हलचल: शिवसेना ने छोड़ी सरकार बचने की उम्मीद, आज इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस की तरफ से कैबिनेट बैठक के बहिष्कार की धमकी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को नए कृषि कानून लागू करने का अगस्त महीने में दिया अपना आदेश वापस ले लिया है।
राज्य सरकार में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की तरफ से महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध कर इसे ‘किसान विरोधी’ कहने के बाद उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली सरकार कृषि सुधार कानूनों को लागू करने को लेकर असमंजस में है। हाल ही में संसद के दोनों सदनों में इस कानून को भारी विरोध के बीच पास कराया गया।
पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजीत पवार ने ऐलान किया था कि राज्य सरकार कृषि सुधार कानूनों को राज्य में लागू नहीं करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित प्रदेशों की सरकारों से सोमवार को कहा कि वे केंद्र सरकार के ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को निष्प्रभावी करने के लिए अपने यहां कानून पारित करने की संभावना पर विचार करें। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, सोनिया ने कांग्रेस शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे संविधान के अनुच्छेद 254 (ए) के तहत कानून पारित करने के संदर्भ में गौर करें।
वेणुगोपाल ने कहा कि यह अनुच्छेद इन ‘कृषि विरोधी एवं राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखल देने वाले केंद्रीय कानूनों’ को निष्प्रभावी करने के लिए राज्य विधानसभाओं को कानून पारित करने का अधिकार देता है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकारें हैं। महाराष्ट्र और झारखंड में वह गठबंधन सरकार का हिस्सा है।
वेणुगोपाल ने दावा किया, ‘राज्य के इस कदम से कृषि संबंधी तीन कानूनों के अस्वीकार्य एवं किसान विरोधी प्रावधानों को दरकिनार किया जा सकेगा। इन प्रावधानों में न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करने और कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी) को बाधित करने का प्रावधान शामिल है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने इससे पहले दावा किया था कि सभी तीनों सत्ताधारी दलों ने बिलों का विरोध किया है। पार्टियों को इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में उठाना था, जो आज आयोजित हो रही है।
हाल में ही कृषि सुधार से जुड़े कानून- कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवद्र्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को संसद से पास किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को इन विधेयकों को मंजूरी प्रदान कर दी, जिसके बाद ये कानून बन गए हैं। विपक्षी दलों की तरफ से संसद के ऊपरी सदन में इस बिल के खिलाफ भारी हंगामा देखने को मिला। उसके बाद से ही, विपक्षी दलों और कई किसानों संगठनों की तरफ से इन कानूनों के विरोध में देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है।

फिर डराने लगे दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 26 हजार से ज्यादा नए मरीज
कहीं भी, कभी भी नहीं हो सकता प्रदर्शन करने का अधिकार: सुप्रीम कोर्ट
जरूरी खबर: जनवरी से बदल सकता है पेमेंट से जुड़ा अहम नियम…. हर बार डालना होगा कार्ड का 16 डिजिट नंबर
मुख्यमंत्री से लेफ्टिनेंट वंशिका पाण्डेय ने की सौजन्य मुलाकात
श्री रामलला दर्शन के लिए 38 श्रद्धालुओं का दल रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now there will be no problem of water logging आकाशगंगा सुपेला में वर्षों से जाम नाली से मलबा निकालकर की गई सफाई…. अब नहीं होगी जलभराव की समस्या
Next Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू गांधी जयंती को मनाएंगे मजदूर बचाओ दिवस के रूप में…. हस्ताक्षर अभियान चलाने जिला अध्यक्ष तुलसी साहू नियुक्त किए ब्लॉक वार प्रभारी व सह प्रभारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?