ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड
तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड
SHARE

भिलाई। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान व्यवसाय करने वालों के लिए समय निर्धारित किया गया है जिसका कई लोग उल्लंघन कर रहे है। कहीं देर शाम तक सामान दिया जा रहा है, तो कहीं शटर बंद करके निर्धारित समय के बाद चोरी छुपे सामान दे रहे है! लॉकडाउन में ऐसे कृत्य करने वालों की शिकायत मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रही है और अर्थदण्ड वसूल रहे है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने निगम की मोबाइल टीम निरंतर निरीक्षण कर रही है और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही कर रही है।
निगम की टीम आज सुबह इंडस्ट्रीयल एरिया के स्पर्श ऑटोमोबाइल पहुंची जहां तय समय से पहले ही दुकान खोलकर कर्मचारियों की उपस्थिति और वाहनों की सर्विसिंग और वाहन मरम्मत से संबंधित कार्य करते हुए पाए जाने पर 26000 रुपए जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानों पर भीड़ पाया गया उन पर कार्रवाई करते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए व्यवसाय करने की समझाईश दी गई तथा 5 लोगों से 1700 रूपए अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही किए। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन में आमजन के जरूरतों तथा व्यापार वर्ग को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में नियमों के साथ व्यवसाय करने की अनुमति दी है।
लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए है। भिलाई निगम क्षेत्र में जहां भी नियमों की अवहेलना की शिकायत मिल रही है निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही कर रहे है। इंडस्ट्रीयल एरिया के स्पर्श ऑटोमोबाइल पहुंचे जहां पर सुबह से वाहनों की सर्विसिंग एवं मरम्मत से संबंधित कार्य करते हुए पाया गया और कई कर्मचारी बिना मास्क के उपस्थित थे, जबकि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वाहन मरम्मत से संबंधित दुकान प्रात: 11 बजे से खुलना है, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन के तहत निगम की टीम ने स्पर्श ऑटोमोबाइल पर 26 हजार रूपए का जुर्माना वसूलते हुए दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी। इसी प्रकार कुछ क्षेत्रों में जिन दुकानों को निर्धारित तिथि के अनुसार शुक्रवार को नहीं खोलना था वे भी दुकान संचालन करते हुए पाए गए उनसे दुकान बंद कराकर अर्थदण्ड वसूला गया।
शाम के समय निरीक्षण के दौरान मोबाइल टीम आकाशगंगा, पॉवर हाउस सब्जी मंडी का निरीक्षण किए टीम गौरवपथ पहुंची जहां सड़क किनारे बड़ी संख्या में ठेले में फल, सब्जी बेच रहे थे, जिन्हें वहां से हटाया गया। मोबाइल टीम ने निगम के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया इस दौरान लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले अग्रसेन चौक के रिंकू से 200 रूपए, मॉडल टाउन के सुभाष से 500 रूपए, स्पर्श ऑटोमोबाइल से 26000 रूपए, हाउसिंग बोर्ड के जितेन्द्र सिंह से 500 रूपए, सेक्टर 06 के दिलीप से 500 रूपए सहित 6 लोगों से 27700 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय वर्मा, बालकृष्ण नायडू एवं दल प्रभारी प्रकाश अग्रवाल के साथ टीम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

पहले पी शराब, फिर बनाए संबंध… फिर प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या
जशपुर के युवाओं ने हिमालय की ऊंचाइयों को छुआ, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव
भारत में रूसी वैक्सीन का ट्रायल कर रही कंपनी डॉ. रेड्डी पर साइबर अटैक, दुनियाभर के सभी डेटा केंद्रों का काम रोका
दिल्ली के दिल दहला देने वाले हत्याकांड का आरोपी साहिल UP के बुलंदशहर से गिरफ्तार, हत्या के बाद हो गया फरार
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस
Next Article रिलायंस फाउंडेशन की पहल: पहले मास्क अब सेनिटाइजर और ग्लूकोज का वितरण रिलायंस फाउंडेशन की पहल: पहले मास्क अब सेनिटाइजर और ग्लूकोज का वितरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?