भिलाई। गांजा तस्करी करने वालों लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दुर्ग रेलवे स्टेशन में 25 किलो 435 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों ओड़िशा से गांजा लेकर कटनी बेचने जा रहे थे। इस बीच दुर्ग रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के हत्थे चढ़े। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई की गई।

दुर्ग आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन नरकोश के तहत मुखबीर की सूचना पर दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 2-3 में गांजा के साथ युवकों को पकड़ा गया है। आरोपी ओडि़शा से दुर्ग पहुंच कटनी रेलवे स्टेशन जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी युवकों को चार बैग गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए गांजा की कीमत 12,71,750 रुपए है। दोनों आरोपी ओडि़शा से ट्रेन में सवार होकर दुर्ग पहुंचे थे। यहां से कटनी के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी आरपीएफ ने इन्हें दबोच लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा को ओडिशा से खरीदकर कटनी बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों और जब्त मादकपदार्थ गांजा सहित कार्यवाही उपरांत एनसीबी (NCB), रायपुर को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया है। जिस पर उनके द्वारा एनडीपीएस (NDPS Act) 1985 की धारा 20 (बी) के अधीन मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




