ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद: केस कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार, सिब्बल की अर्जी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद: केस कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार, सिब्बल की अर्जी

By @dmin
Published: February 10, 2022
Share
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद: केस कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार, सिब्बल की अर्जी
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब विवाद: केस कर्नाटक हाईकोर्ट से ट्रांसफर करने की गुहार, सिब्बल की अर्जी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। हिजाब विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हालांकि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इससे संबंधित याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें मामले से संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने का आग्रह किया गया है।

वकील व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में हिजाब विवाद को लेकर पक्ष रखा और तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि दो माह बाद परीक्षाएं हैं। लड़कियों को स्कूल आने से रोका जा रहा है। उन पर पत्थर चलाए जा रहे हैं।

इस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि हाई कोर्ट की तीन जजों की पीठ मामला सुन रही है। हो सकता है वह आपको कुछ राहत दे दे। पहले उन्हें सुनने दीजिए। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट आज मामले की सुनवाई कर रही है, इस वक्त उसे हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी देने से भी इनकार कर दिया। जब सिब्बल ने केस सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध पर जोर दिया तो सीजेआई रमण ने कहा कि हम देखेंगे।

आज हाईकोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई
उधर, कर्नाटक हाईकोर्ट में आज तीन जजों की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। बुधवार को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने मामला बड़ी पीठ के समक्ष भेज दिया था। इसके साथ अब सभी की निगाहें कर्नाटक हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर लगी हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रितू राज अवस्थी ने बुधवार को हिजाब केस की सुनवाई के लिए तीन जजों की पीठ गठित की। इसमें उनके अलावा जस्टिस कृष्णा एस. दीक्षित और जस्टिस जेबुन्निसा एम. काजी शामिल हैं। बुधवार को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस दीक्षित ने केस मुख्य न्यायाधीश अवस्थी के पास भेज दिया था, ताकि बड़ी पीठ इस पर विचार कर सके।

समस्या के समाधान की उम्मीद : नागेश
कर्नाटक के स्कूली शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के लिए पूर्ण पीठ गठित करने पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे फैसले की उम्मीद है, जो कि इस समस्या का समाधान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जब से राज्य में हिजाब विवाद पैदा हुआ है मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, गृह मंत्री अरगा जनेंद्र और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण नियमित रूप से बैठकें कर रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के वैशालीनगर विधानसभा अध्यक्ष बने प्रहलाद खुटेल
दुर्ग में निगम द्वारा सील किए गए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में लाखों की चोरी, सिलाई मशीन से लेकर कंप्यूटर तक ले उड़े चोर
बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ…. कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल
आईटीआई में रिक्त शेष सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 नवम्बर तक लिए जाएंगे
कोरोना पॉजिटिव निकलीं साइना नेहवाल, थाईलैंड ओपन से बाहर बैडमिंटन स्टार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक
Next Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?