ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमपी की नाबालिग से जबरन करा रहे थे देह व्यापार, दुर्ग से दो महिलाएं गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

एमपी की नाबालिग से जबरन करा रहे थे देह व्यापार, दुर्ग से दो महिलाएं गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: October 10, 2025
Share
आरोपी महिलाएं गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली एक नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। नाबालिग को बंधक बनाकर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। किसी तरह से नाबालिग वहां से निकली और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

दरअसल इस मामले में प्रार्थिया नाबालिग ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। नाबालिग ने बताया कि वह जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह नवरात्रि में मैंहर घुमने जाने के नाम पर घर से निकली थी। मेला खत्म होने के बाद कटनी स्टेशन पर यात्री प्रतिक्षालय में प्रीति नाम के महिला से जान पहचान होने पर अपने साथ काम कराने एवं काम दिलाने के नाम पर दुर्ग लेकर आ गई।

दुर्ग में महिला ने नाबालिग का आपत्तिजनक फोटो खींच लिया और लोगो के पास भेजती थी। महिला ने नाबालिग को घर पर बंधक बना लिया और लोगो से अवैध संबंध स्थापित करने का दबाव बनाने लगी। मना करने के बाद भी जबरजस्ती दबाव बनाकर देह व्यापार कराने की बात बताई। नाबालिग  ने बंद कमरे से खुद को छुडाया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने धारा 137(2), 98, 64(2), 115(2), 3 (5) बीएनएस, 4, 6 पाक्सो एक्ट, 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम गठित कर पीड़िता के निशानदेही पर घेराबंदी कर संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदेहियों द्वारा अपराध का घटित करना स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रीति बेसरा उम्र 22 साल निवासी दल्लीराजहरा, हाल निवास उरला थाना मोहन नगर तथा  सीमा सोनी उम्र 47 साल उरला थाना मोहन नगर को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय से राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल सहित प्रदेश की 5 केंद्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों
प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर बोले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि…. आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी गति शक्ति योजना… व्यापार और उद्योग को विकास में मिलेगी गति
वोरा निवास में 50 से अधिक महिलाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में बनी मॉडल: वोरा
स्मृति मंधाना ने फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी
गोधन न्याय योजना के तहत बनाए गए गोठान बनेंगे आजीविका का केंद्र : अरुण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बेमेतरा में सीएम साय ने किया 140.96 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, कहा- विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध
Next Article CG Crime  : घर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाशें, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?