ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भूसे की बोरियों भरकर ले जा रहे गांजा, कवर्धा पुलिस की जांच में पकड़ाए दो तस्कर, 2 करोड़ का गांजा जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

भूसे की बोरियों भरकर ले जा रहे गांजा, कवर्धा पुलिस की जांच में पकड़ाए दो तस्कर, 2 करोड़ का गांजा जब्त

By Mohan Rao
Published: February 16, 2024
Share
जब्त ट्रक व गांजा
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टन से भी ज्यादा का गांजा जब्त किया है। 2 अंतरराज्यीय तस्करों से पुलिस ने 10 क्विंटल 50 किलो गांजा जब्त किया। ट्रक में भूसे की बोरियों में गांजा भरकर ले जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत लगभग दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना पुलिस की है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ओड़िशा से भारी मात्रा में गांजा इसी रास्ते से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई। जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ का बॉर्डर एरिया है और अक्सर इस नाके पर पुलिस की जांच होती है। गुरुवार को भी पुलिस टीम यहां बैरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही थी। इस बीच आंध्रप्रदेश पासिंग ट्रक क्रमांक AP 31 TD 3618 को रोककर पुलिस ने जांच की। ट्रक में बोरियां भरी हुई थी।

ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ओड़िशा से भूसा भरकर आगरा ले जा रहे हैं। भूसे की बात सुनकर पुलिस को शक हुआ क्योंकि इतनी दूर से कोई भूसा क्यों मंगाएगा। शक के आधार पर बोरों की जांच की गई तो इसमें गांजे के पैकेट निकले। इसके बाद ट्रक को थाने लाया गया और जांच करने पर 10.50 क्विंटल गांजा जब्त किया गया। ड्राइवरों से पूछताछ में बताया कि यह गांजा ओड़िशा लेकर निकले थे और इसे आगरा पहुंचाना था। गांजे की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अनिल चौधरी (30) और अतेंद्र सिंह (45) बताया है। दोनों आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम सेवर के रहने वाले हैं। अब पुलिस को इस गांजा रैकेट से जुड़े मास्टरमाइंड की तलाश है। क्योकि ओड़िशा से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी होती है और छत्तीसगढ़ के रास्ते ही अन्य प्रदेशों तक जाते हैं।

भटके कदमों को नई दिशा : सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार
shreekanchanpath 349 # 02 Oct 2024
सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित, 88.39 फीसदी विद्यार्थी पास, जारी नहीं होगी टॉपर्स की सूची
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेसवार्ता: देश में सक्रिय मामलों की संख्या ढाई लाख से कम…. तेजी से सुधर रहे हैं हालात
गोधन न्याय योजना: भिलाई निगम के गोधन केन्द्रों से संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का हुआ विक्रय… बड़ी मात्रा में उत्पादन कर संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का किया सबसे पहले विक्रय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ
Next Article Big accident in Bhilai : मच्छर भगाने वाली क्वाइल से लगी आग पूरे घर में फैली, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?