ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : पंजाब से हेरोइन लेकर भिलाई बेचने आए दो तस्कर, खरीदार के साथ पुलिस ने दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : पंजाब से हेरोइन लेकर भिलाई बेचने आए दो तस्कर, खरीदार के साथ पुलिस ने दबोचा

By Mohan Rao
Published: February 2, 2024
Share
SHARE

भिलाई। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना भिलाई भट्ठी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-1 से पंजाब से आए हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भिलाई के एक युवक को भी गिरफ्तार कयिा है जो इनसे हेरोइन लेने पहुंचा था। दोनों तस्कर पंजाब के फिरोजपुर से हेरोइन लेकर पहुंचे थे। इनके पास से पुलिस ने 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त किया जिसकी बाजार में कीमत 75,000 रुपए है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से इलेक्ट्रानिक तराजू भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत के कार्रवाई की गई है।

बता दें दुर्ग पुलिस द्वारा एसपी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में भट्ठी पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पंजाब के फिरोजपुर निवासी सोनू सिंह एवं मनदीप सिंह मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) लेकर पहुंचे हैं। हेरोइन को लोकल सप्लाई के लिए श्रमिक नगर छावनी निवासी विक्की सोनी लेने के लिए बचत स्तंभ सेक्टर 01 के पास आने वाला है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस च एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। जैसे ही बतत स्तंभ के पास पंजाब निवासी सोनू सिंह, मनदीप सिंह तथा विक्की सोनी जमा हुए पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। इनकी तलाशी 12.89 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन व इलेक्ट्रानिक तौल मशीन मिली। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सगीर खान, चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, गुनित कुमार, भावेश पटेल, अजय गहलोत थाना भिलाई भट्ठी से आरक्षक शैलेष यादव, अंकित सिंह व जी.जगमोहन की उल्लेखनीय भूमिका रही।

बाईक व पैदल चलकर वनमंत्री पहुंचे कच्चापाल के जलप्रपात, बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: वन मंत्री कश्यप
सीएम साय ने किया 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण, बोले- छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना
शाला प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य : रत्नावली
मुख्यमंत्री ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ, तपेश्वर महादेव की पूजा कर पतंगबाजी का लिया मजा, सभी को दी बधाई
नरवा विकास योजना के तहत 50 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण…. 12.69 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार का मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Narayanpur : पुल निर्माण में लगे टैंकर, मशीन व ट्रैक्टर को फूंका, बड़ी संख्या में पहुंचे थे नक्सली
Next Article अब सरकार बेचेगी “भारत राइस”… 29 रुपए प्रतिकिलो की दर से खरीद सकेंगे आम लोग…. जानिए इसकी खासियत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?