ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब सरकार बेचेगी “भारत राइस”… 29 रुपए प्रतिकिलो की दर से खरीद सकेंगे आम लोग…. जानिए इसकी खासियत
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

अब सरकार बेचेगी “भारत राइस”… 29 रुपए प्रतिकिलो की दर से खरीद सकेंगे आम लोग…. जानिए इसकी खासियत

By Mohan Rao Published February 2, 2024
Share
भारत राइस- सांकेतिक फोटो
SHARE

नईदिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा देश में अब भारत राइस के नाम से बेहतर क्वालिटी का चावल आम लोगों को बेचा जाएगा। आम आदमी को राहत देने के लिए अगले हफ्ते से खुदरा बाजार में 29 रुपये प्रति किलो की दर से ‘भारत राइस’ ब्रांड के तहत चावल बेचने की तैयारी कर ली गई है। सरकार ने व्यापारियों को चावल के स्टॉक का खुलासा भी करने को कहा गया है। खुदरा बाजार के साथ ही ई-कामर्स साइट पर भी भारत राइस की बिक्री की जाएगी।

केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विभिन्न किस्मों के चावल निर्यात पर प्रतिबंध के बावजूद पिछले एक साल में चावल की खुदरा और थोक कीमतों में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने दो सहकारी समितियों नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नाफेड) और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनसीसीएफ) के साथ-साथ खुदरा शृंखला केंद्रीय भंडार के माध्यम से खुदरा बाजार में सब्सिडी वाले ‘भारत चावल’ (भारत राइस) को 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी भारत राइस की बिक्री होगी।

5 से 10 किलो के पैक में उपलब्ध होगी भारत राइस
केंद्रीय खाद्य सचिव ने कहा कि भारत राइस अगले सप्ताह से बाजार में 5 किलो और 10 किलो के पैक में उपलब्ध होगा। चोपड़ा ने कहा कि पहले चरण में सरकार ने खुदरा बाजार में बिक्री के लिए पांच लाख टन चावल आवंटित किया है। सरकार पहले ही भारत आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम और भारत दाल (चना) 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेच रही है। बाजार की अफवाहों को दूर करने का प्रयास करते हुए चोपड़ा ने कहा कि सरकार की चावल निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि कीमतें घटने तक प्रतिबंध जारी रहेंगे। चोपड़ा ने कहा कि मंत्रालय आदेश जारी कर रहा है, खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और प्रसंस्करणकर्ताओं को निर्देश दे रहा है कि वे हर शुक्रवार को पोर्टल पर चावल के स्टॉक का खुलासा करें।

स्टॉक सीमा तय कर सकती है सरकार
सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया है कि कीमत नीचे लाने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। केन्द्रीय खाद्य सचिव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो सरकार चावल के लिए स्टॉक सीमा तय करने पर विचार करेगी। सचिव ने कहा कि चावल को छोड़कर सभी आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतें नियंत्रण में हैं। चावल की कीमतों पर नजर रखने के लिए खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और प्रोसेसर्स को सरकार की ओर से सलाह दी गई है कि वे अगले शुक्रवार से सरकारी पोर्टल पर विभिन्न श्रेणियों में अपने स्टॉक का खुलासा करें।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao February 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : पंजाब से हेरोइन लेकर भिलाई बेचने आए दो तस्कर, खरीदार के साथ पुलिस ने दबोचा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 110 # 02 February2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?