सूरजपुर Surajpur. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बुधवार को बंद कोयला खदान की डबरी में डूबने से दो बहनों की मौत हो गई। मंगलवार को दोनों बहनें नहाने के लिए गई थी इस दौरान डूबने से दोनों की मौत हो गई। दिनभर उन्हें तलाश गया उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह दोनों के शव बरामद किए गए। मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन के पास फोकटपारा निवासी रामजी फकीर का की बेटियां शकीला (11) और बिट्टू (10) मंगलवार शाम करीब 4 बजे एसईसीएल की बंद खदान क्वारी नंबर पांच में नहाने के लिए गई थीं। इसके बाद रात तक घर नहीं लौंटी। दोनों बच्चियों के माता पिता मांगकर जीवन यापन करते हैं। शाम को उनकी मां लौटी तो बच्चियों की तलाश शुरू हुई। जब पता चला कि दोनों बहने नहाने गई हैं तो अनहोनी की आशंका पर मां ने सूचना पुलिस को दी गई।
इसके बाद पुलिस और नगर सैनिक के गोताखोरों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और दोनों बहनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत से करीब दो घंटे के बाद दोनों बहनों के शव खदान के पोखर से बरामद हो गए। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इनका परिवार मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला है।




