भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार जिला मुख्यालय भाटापारा में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर दो मासूम बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद बच्चियों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार भाटापारा के पलारी थाना अंतर्गत गांव कोसमंदी में मंगलवार रात करीब नौ बजे की घटना है। दोनों बच्चियां तालाब में नहाने पहुंची थी इस दौरान वे गहराई में चली गई और डूब गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चियों के शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना के बाद पलारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक बच्चियों की पहचान मृतक नम्रता वर्मा (7) और पायल सायतोड़े (7) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा औ हादसे की जांच शुरू कर दी है।




