ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्सा उतारने के दो शानदार तरीके बहुत लाइट फील करेंगे आप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

गुस्सा उतारने के दो शानदार तरीके बहुत लाइट फील करेंगे आप

By @dmin
Published: July 18, 2020
Share
SHARE

किसी भी बात पर जब हमें बहुत तेज गुस्सा आ रहा होता है तब हम अपने मन की साड़ी भड़ास उस इंसान पर निकाल देना चाहते हैं, जिसके कारण हमारा मूड खराब हुआ होता है। जब ऐसा करना हमारे वश में होता है, तब तो हम ऐसा कर लेते हैं। लेकिन जब स्थिति हमारी पहुंच से बाहर होती है तो गुस्सा हमें अंदर ही अंदर परेशान करता रहता है। इस स्थिति से बचने के लिए क्या करना चाहिए ताकि हमारा अपना खून ना फूंके, यहां जानिए…

Contents
  • गुस्सा कंट्रोल ना कर पाने की स्थिति
  • गुस्सा उतारने का दूसरा तरीका
  • रोने से होते हैं ये फायदे

गुस्सा कंट्रोल ना कर पाने की स्थिति

हम सभी को गुस्सा आता है। किसी को जल्दी आता है तो कोई छोटी-मोटी बातों को अनदेखा कर देता है। लेकिन व्यक्ति कितना भी सहनशील क्यों ना हो, कई बार उसे ऐसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है, जब अपने गुस्से पर काबू करना मुश्किल होता है।
ऐसी स्थिति में यदि हम उस इंसान पर अपना गुस्सा नहीं निकाल पाते जिसके कारण हमारे मूड का कबाड़ा हुआ है तो हम अंदर ही अंदर घुटन महसूस करते रहते हैं। इससे हमारा फोकस दूसरे कामों पर भी नहीं बन पाता है। इसलिए जरूरी होता है कि हम अपने मन को हल्का करें।
अपना गुस्सा निकालने का पहला तरीका
अब बात आती है कि गुस्सा निकालना कैसे है। तो ऐसा कीजिए कि घर में ड्रेसिंग टेबल के सामने खड़े होइए और कांच में देखते हुए वो सब कह डालिए, जो आप उस व्यक्ति को उसके मुंह पर कहना चाहते हैं. जितना बोलना है और जैसा बोलना है. सब बोल डालिए। कुल मिलाकर भड़ास निकाल लीजिए.
जब गुस्सा करते-करते थक जाएं तो एक गिलास ठंडा पानी पीजिए और फिर शांत होकर कुछ देर के लिए लेट जाइए। गहरी सांस लीजिए और मन को बांधने का प्रयास मत कीजिए। फिर 10 से 15 मिनट बाद जब आप उठेंगे तो खुद को बहुत लाइट और फ्रेश फील करेंगे।

गुस्सा उतारने का दूसरा तरीका

जब हमें बहुत तेज गुस्सा आ रहा होता है और स्थितियां किसी भी तरीके से हमारे वश में नहीं होती हैं तो दिल और दिमाग को हल्का करने के लिए जरूरी होता है कि हम कुछ देर के लिए रो लें. जी हां, जानकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि मानसिक तनाव और दिल का भारीपन रोकर भी हल्का किया जा सकता है।

रोने से होते हैं ये फायदे

जब हम खुलकर हंसने की तरह ही, जीभरकर रो लेते हैं तो हमारे अंदर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
दिमाग की नसों में हल्कापन महसूस होता है और हम खुद को बहुत लाइट फील करते हैं। इसके बाद यदि कुछ देर आंखें बंद करके डीप ब्रीदिंग की जाए या कुछ समय अकेले बिताया जाए तो हम खुद को रीचार्ज फील करते हैं।
ऐसे में पूरे मन और ऊर्जा के साथ नए तरीके से नया काम शुरू करना आसान हो जाता है। पुराने दर्द को हल्का करने और फिर धीरे-धीरे करके उस दर्द से बाहर आने में सहायता मिलती है।

सीजीएमएससी ने 6500 दोषपूर्ण टैबलेट्स की आपूर्ति को रोका, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दवाइयों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
कान की खुजली मिटाने के घरेलू तरीके नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास
14 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात, अगले साल हो जाएंगे तैयार, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें
सर्दियों में बालों की बेहतर देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स…
सेहत को 6 बेहतरीन फायदे पहुंचाता है हॉट लेमन वॉटर वजन घटाने में भी मिलती है मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जाह्नवी कपूर स्टारर गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल नेटफिलिक्स पर होगी रिलीज
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी 35 साल पुराने कानून का जगह लेगा केंद्र सरकार का नया उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, 20 जुलाई से होगा देश में लागू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?