ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे दो किसानों की मौत, अब तक छह अन्नदाताओं ने गंवाई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे दो किसानों की मौत, अब तक छह अन्नदाताओं ने गंवाई जान

By @dmin
Published: October 18, 2020
Share
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
SHARE

पटियाला/ मानसा/चंडीगढ़ (एजेंसी)। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में चल रहे किसानों के धरने में शनिवार को पटियाला और मानसा में एक-एक किसान की मौत हो गई। इससे पहले आंदोलन में शामिल चार किसानों की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल छह किसानों की जान जा चुकी है। इस बीच, खेती कानूनों के विरोध में अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, मुक्तसर, रोपड़ और संगरूर में किसानों का धरना- प्रदर्शन जारी रहा और भाजपा नेताओं के घर का घेराव किया। उधर, फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन 21 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। 
पटियाला के गांव महिमदपुर जट्टां में प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसान नेता हरबंस सिंह की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे महिमदपुर जट्टां में हरबंस सिंह की अगुवाई में किसानों ने प्रदर्शन किया। हरबंस ने किसानों को संबोधित भी किया। 
इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। विभिन्न किसान जत्थेबंदियों ने दो मिनट का मौन धारण कर किसान नेता को श्रद्धांजलि दी और साथ ही उन्हें किसानी संघर्ष के शहीद का दर्जा दिया। इस मौके पर किसान जत्थेबंदियों ने अपने आंदोलन को आने वाले दिनों में और उग्र करने का भी फैसला लिया।

आंदोलन में अब तक छह किसानों की मौत
इसके अलावा मानसा में रेलवे स्टेशन पर जारी धरने में शामिल गड़दी के एक किसान जगराज सिंह (56) की दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा ने बताया कि दिन में करीब 11 बजे धरनास्थल पर जगराज सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। इससे पहले बुढलाडा में धरने में शामिल महिला तेज कौर और संगरूर के भुल्लड़हेड़ी के बुजुर्ग किसान लाभ सिंह समेत चार लोगों की आंदोलन के दौरान मौत हो चुकी है।

वीगन्स ऑफ छत्तीसगढ़ ने पशु क्रुरता पर किया जागरूकता कार्यक्रम
बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
फिटनेस की पहचान बना युवान फिटनेस…. एक ही छत के नीचे मिल रहा हेल्थ से लेकर प्रापर बॉडी शेप
Gustakhi Maaf: भाजपा के हर वार को न्यूट्रल कर रहा छत्तीसगढ़
बस्तर में शुरू होगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, तेलंगाना के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल से हुआ एमओयू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्राओं की प्रतिभा निखारने ऑनलाइन चर्चा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वैशाली नगर का आयोजन
Next Article कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला क्यों इतने तनाव में पुलिस? हर 35 दिन में एक वर्दीधारी कर लेता है खुदकुशी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?