ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बालों से हेयरस्प्रे हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके…

By Sonu Sahu
Published: October 30, 2022
Share
SHARE

हेयरस्प्रे का इस्तेमाल बालों की स्टाइलिंग के दौरान किया जाता है ताकि यह बिगड़े नहीं। लेकिन बाद में अपने बालों से हेयरस्प्रे हटाना ना भूलें क्योंकि यह स्कैल्प के रोमछिद्रों में घुसकर खुजली और बालों के झडऩे जैसी कई समस्याओं का कारण बनता है। इसलिए हेयरस्प्रे को बालों से हटाना महत्वपूर्ण है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिन्हें अपनाने से आपके लिए यह काम आसान हो सकता है।

Contents
  • डिश सोप का करें इस्तेमाल
  • बेकिंग सोडा आएगा काम
  • क्लैरिफाइंग शैंपू है प्रभावी
  • सेब का सिरका भी है कारगर

डिश सोप का करें इस्तेमाल

अगर आपने कभी ध्यान दिया हो तो आपको यह जरूर पता होगा कि हेयरस्प्रे लगाने के बाद आपस में काफी उलझ जाते हैं और ऐसा हेयरस्प्रे के बिल्डअप से होता है। इसे हटाने के लिए आप डिश सोप का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह आसानी से हेयरस्प्रे बिल्डअप को हटा सकते हैं। माइल्ड डिश सोप को अपने बालों पर लगाकर कंघी से फैलाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।

बेकिंग सोडा आएगा काम

अकेले आपका नियमित शैंपू हेयरस्प्रे बिल्डअप को नहीं हटा सकता है इसलिए इसमें एक बड़ी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाकर अच्छे से फैलाएं और इसे धोने से पहले थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। आप बेकिंग सोडा को सीधे गीले बालों और स्कैल्प पर भी लगा सकते हैं। फिर इसे शैंपू से धो भी सकते हैं।

क्लैरिफाइंग शैंपू है प्रभावी

अगर आपको हर दिन हेयरस्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ता है तो इसके बिल्डअप को हटाने के लिए एक क्लैरिफाइंग शैंपू सबसे अच्छा है। क्लैरिफाइंग शैंपू में उच्च मात्रा में एसएलएस (डिटर्जेंट) होता है जो आपके स्कैल्प से किसी भी तरह के बिल्डअप और गंदगी को आसानी से हटा सकता है। हालांकि इसे हर दिन इस्तेमाल करने से बचें।

सेब का सिरका भी है कारगर

अगर सीमित मात्रा में सेब के सिरके का इस्तेमाल किया जाए तो यह न सिर्फ बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है बल्कि किसी भी उत्पाद के बिल्डअप को आसानी से हटाने में भी कारगर साबित हो सकता है। लाभ के लिए एक कप पानी में एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर इससे अपने बालों को गीला करें और थोड़ी देर बाद सिर को सामान्य शैंपू से साफ कर लें।

दिशा की बैठक में सांसद विजय बघेल ने दिये निर्देश…. सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में लगाएं पूरा जोर
कांकेर लोकसभा के तीन विधानसभा के चार बूथ EVM की होगी जांच, कांग्रेस की शिकायत पर EC का आदेश
हार के बाद बढ़ीं केशव की मुश्किलें, राजनीतिक भविष्य तय करेंगे संघ और संगठन
हाईकोर्ट का फैसला : छत्तीसगढ़ प्राचार्यों की पदोन्नति का रास्ता साफ, डिवीजन बेंच ने पोस्टिंग से रोक हटाई
रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल सहित छत्तीसगढ़ के पांच हॉस्पिटलों पर जुर्माना, निलंबन की भी हुई कार्रवाई… जानिए क्या है वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Azərbaycanda Mərc Oyunları Şirkəti Baxış Və Rəylə
Next Article मीठे में कुछ नया खाना है तो ट्राई करें ये पांच यूनिक चॉकलेट रेसिपी…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?