ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा

By Mohan Rao
Published: April 13, 2024
Share
SHARE

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान में कोयला निकालने के दौरान एक नाबालिक सहित दो युवकों की दबकर मौत हो गई। ग्राम सुखरी भंडार में तीन युवक अवैध कोयला खदान में खनन के लिए गए थे,जिसमें से दो युवक कुंआ जैसे खाई में कोयला निकालने घुसे हुए थे, काफी देर तक बाहर नहीं आने के बाद उनके साथ जो एक और युवक था उसे कुछ दुर्घटना का अंदेशा हुआ।

इसके बाद उसने ग्रामीणों को और दोनों युवक के परिजनों को सूचना दी।उसने बताया कि कोयला खदान धसकने से दोनो की मौत हो गई है। घटना से ग्राम में अफरा तफरी मच गई सभी लोग दौड़े भागे कोयला खदान के समीप पहुंचे और मिट्टी में दबे दोनों युवकों को जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है उसे निकालकर बाहर लाए तब तक उन दोनो की मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिजन बालसाय मझवार एवं जेठू मझवार निवासी सुखरी भंडार ने उदयपुर पुलिस का सूचना दिया कि दोनो के पुत्र तिरंगा मझवार 17 साल एवं बुधलाल मझवार 20 साल एवं लक्ष्मण मझवार 12 अप्रैल की शाम को केरा झरिया गुफा में कोयला निकालने गए थे जो कोयला निकालते वक्त शाम पांच बजे करीब ऊपर से मिट्टी धसक जाने से बुधलाल मझवार एवं तिरंगा मझवार मिट्टी में दब गए तथा लक्ष्मण मझवार बाहर खड़ा होने से बच गया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण जाकर दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर घर लाए दोनों की मृत्यु शुक्रवार शाम को ही हो गई थी ।

पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि गुफा के अंदर कोयला का पट्टी है जिसे मृतक निकालने गए हुए थे। कोयला निकालते वक्त ऊपर से मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वन विभाग के द्वारा 11 अप्रैल को मीटिंग लेकर कोयला ना निकालने की चेतावनी ग्रामीणों को दी गई थी उसके बाद भी कोयला निकालने के लिए 2 युवक गुफा में प्रवेश किए थे और ठीक उसके दूसरे दिन यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद से ग्राम में मातम पसरा हुआ है।

मुझसे एक गलती हो गई है, इसलिए मैं मर रही हूं, सुसाइड नोट लिखकर शादीशुदा युवती ने की आत्महत्या…
विश्व आदिवासी दिवस: राज्य में पेसा कानून लागू होने से बढ़ेगा ग्राम सभा का अधिकार: मुख्यमंत्री बघेल
चीन-पाक से एकसाथ निपटने की तैयारी, सेना अब 10 नहीं 15 दिनों के लिए कर सकेगी हथियारों का स्टॉक
किंग खान के ट्रांसफॉर्मेशन से खुश ट्रेनर ने बताया डायट और वर्कआउट में क्या था शामिल…
बड़ी लापरवाही: कोरोना की जगह लग गया एंटी रैबीज का टीका, डीएम ने बैठाई जांच, जानें क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल बसों की फिटनेस जांचेगी पुलिस, सेक्टर-6 पुलिस ग्राउंड पर जमा होंगे शहर के स्कूल बस
Next Article Lok Sabha Elections 2024 : भाजपा का संकल्प पत्र जारी… महिला, गरीबों व युवाओं पर फोकस जानिए घोषणा पत्र की खास बातें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?