ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल, भरी गर्मी में सड़क पर आए लोग
Share
Notification Show More
Latest News
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
October 18, 2026
बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : चौहान ग्रीन वैली में पानी पर बवाल, भरी गर्मी में सड़क पर आए लोग

By Mohan Rao Published May 18, 2024
Share
पानी के लिए प्रदर्शन करते लोग
SHARE

सोसायटी का दावा 24 घंटे पानी की सुविधा, लोगों का आरोप डेढ़ माह से झेल रहे हैं समस्या

भिलाई। जुनवानी स्थित चौहान ग्रीन वैली में पानी को लेकर बवाल मचा हुआ है। चौहान ग्रीन वैली के सैकड़ों परिवार बीते डेढ़ माह से पानी की समस्या झेल रहे हैं। शनिवार को सोसायटी में रहने वाले लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर आ गए। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों के साथ बच्चों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मटकी फोड़ी और खाली बाल्टियां लेकर चौहान ग्रीन वैली सोसायटी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वहीं सोसायटी प्रबंधन ने यहां रह रहे लोगों पर ही पानी की चोरी का आरोप लगा दिया।

बता दें चौहान ग्रीन वैली जुनवानी में एक प्राइवेट सोसायटी हैं। यहां पर अधिकतर लोग बीएसपी, सीएसईबी व अन्य सरकारी संस्थाओं से रिटायर्ड व नौकरी पेशा लोग निवासरत हैं। यहां बने एकल मकानों में सोसायटी द्वारा बोर की सुविधा दी गई है लेकिन अपार्टमेंट में पानी की जिम्मेदारी सोसायटी की है। सोसायटी में प्रतिमाह मेंटेनेंस के नाम पर 900 से 1000 रुपए लिया जा रहा है लेकिन लोगों की मूलभूत जरूरत को पूरा नहीं किया जा रहा है। चुंकि यह एक निजी कॉलोनी है इसलिए यहां पर नगर निगम की दखल कम रहती है इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर निगम द्वारा यहां जलापूर्ति कराई जा रही है। बड़ी सोसायटी होने के कारण निगम के प्रयास भी नाकाफी हैं और रही बात सोसायटी का मेंटेनेंस देखने वालों की तो वे अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते दिख रहे हैं। इसे देखते हुए सोसायटी में रहने वाले लोगों ने शनिवार को हल्लाबोल कर दिया। लोगों ने मटकी फोड़कर व खाली बाल्टियों के साथ प्रदर्शन किया।

डेढ़ माह से जारी है समस्या
चौहान ग्रीन वैली में रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले डेढ़ माह से सोसायटी में यह समस्या बनी हुई है। सोसायटी में मेंटेनेंस व शिकायतों के निराकरण के लिए बकायदा ऑफिस है लेकिन यहां लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कंप्लेन करों तो उसका निराकरण नहीं होता। लोगों का कहना है कि पानी को लेकर कॉल करो तो कोई फोन नहीं उठाता है। पिछले डेढ़ माह से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है जिसके कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को तकलीफें यहीं तक सीमित नहीं है। लोगों का कहना है कि पानी की कमी के साथ यहां बिजली कटौती ने भी परेशान कर रखा है।

बच्चों ने कहा तीन-तीन दिन नहा नहीं पाते
सड़क पर महिलाओं व पुरुषों के साथ बच्चे भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। बच्चों का कहना है तीन तीन दिन में एक बार नहाने को पानी मिल रहा है। पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं डेली यूज के लिए पानी की काफी कमी है। बच्चों का कहना है कि पीने के लिए तो जैसे तैसे पानी खरीद रहे हैं लेकिन बाकी जरूरतों के लिए कैसे करें। बड़ों के साथ बच्चों ने भी सोसासटी की समस्या पर जमकर बवाल किया। इस दौरान चौहान ग्रीन वैली सोसायटी से कोई भी जिम्मेदार सामने नहीं आया। सोसायटी की एचआर अमृता सिंह जरूर वहां मौजूद रहीं और लोगों के आरोप को झुठलाती रहीं।

मीडिया से भागती रहे सोसायटी की एचआर
लोगों के मटकाफोड़ प्रदर्शन के दौरान सोसायटी की एचआर अमृत सिंह मीडिया से बचकर भागती रही। मीडिया के सवालों का जवाब देने के बजाय उन्होंने सोसायटी के लोगों पर ही पानी चोरी का आरोप लगा दिया। जब उनसे पानी की कमी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पानी की कोई कर्मी नहीं है बल्कि लोग अपने घरों पर टुल्लुपंप के माध्यम से पानी चुरा रहे हैं। इसके बाद भी कमी होने पर टैंकर से पानी की सप्लाई कराई जाती है। एचआर का कहना था कि जरूरत पड़ने पर 20 से 25 टैंकर पानी सोसायटी में आता है।

You Might Also Like

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

बच्ची को बचाने पहुंची महिला की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में किया वार… आरोपी गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao May 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gustakhi Maaf: भारतीय राजनीति और ड्रामा क्वीन
Next Article महिलाओं को कितना साध पाई 'महालक्ष्मी' आधी आबादी पर दोनों दलों ने किया था फोकस, फिर भी घर से नहीं निकली महतारी महिलाओं को कितना साध पाई ‘महालक्ष्मी’ आधी आबादी पर दोनों दलों ने किया था फोकस, फिर भी घर से नहीं निकली महतारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?