ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोस्वामी समाज का दो दिवसीय महासभा सम्मेलन संपन्न, वरिष्ठ समाजसेवियों का किया गया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गोस्वामी समाज का दो दिवसीय महासभा सम्मेलन संपन्न, वरिष्ठ समाजसेवियों का किया गया सम्मान

By Mohan Rao
Published: March 26, 2025
Share
गोस्वामी समाज का कार्यक्रम
SHARE

समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन भी हुआ

भिलाई। छग दशनाम गोस्वामी समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन (महासभा सम्मेलन) का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गनियारी भिलाई 3 में 22 एवं 23 मार्च को बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी अंचलों के स्वजातीय शामिल हुए। चार सत्रों में आयोजित अधिवेशन में वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान व विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन किया गया। दो दिवसीय वार्षिक महासभा सम्मेलन के पूर्व प्रथम दिन सुबह कलश यात्रा निकाला गया। यह यात्रा गांव के विभिन्न गलियों में भ्रमण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का उद्‌घाटन समाज के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ, भगवान दत्तात्रेय का पूजा अर्चना आरती कर सामाजिक झंडा का ध्वजारोहण कर किया गया।

प्रथम दिन सम्मेलन के मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे महापौर भिलाई-चरोदा निगम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश भारती प्रदेश अध्यक्ष छग दश. गोस्वामी समाज ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेन्द्र कोसरे पूर्व पार्षद गनियारी, हीरा गिरी गोस्वामी संरक्षक, छग दश. गोस्वामी समाज विशिष्ट अतिथि इन्द्रजीत भारती प्रदेश उपाध्यक्ष, नंदिनी गोस्वामी प्रदेश कोषाध्यक्ष, खेमराज पुरी गोस्वामी प्रदेश सचिव, संतोष गोस्वामी समाजसेवी, राजेन्द्र भारती गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार, राजकुमार साहू अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति गनियारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सत्कार कर उन्हें प्रतीक चिन्ह शाल श्रीफल भेंट किया गया।

संगठित समाज ही विकास करता है : निर्मल कोसरे
मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि गोस्वामी समाज खुद पथप्रदर्शक है। अन्य समाज को सही रास्ते पर चलने संस्कारवान बनाने में महती भूमिका निभाई है।उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही विकास करता है। महापौर ने समाज की मांग पर गनियारी में सर्व सुविधा युक्त एक मंगल भवन एक करोड़ रुपए की लागत से बनाने की घोषणा किया।जो सर्व समाज के लिए लाभकारी होगा। सभा को गनियारी के पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कोसरे ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का समापन समारोह 23 मार्च रविवार को हुई। समारोह के मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सवाड़ा विधायक अहिवारा के प्रतिनिधि के रूप में प्रेमलाल साहू जिला महामंत्री भाजपा भिलाई उपस्थित थे। अध्यक्षता समाज के प्रांत अध्यक्ष गणेश भारती ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सीता साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका भिलाई-चरोदा,गजानंद गिरी गोस्वामी संरक्षक, छग दश. गोस्वामी समाज, प्रभाकर बन गोस्वामी अध्यक्ष प्रदेश गोस्वामी समाज रायपुर,दरवेश गिरी गोस्वामी प्रदेश उपाध्यक्ष, भगवंत गिरी गोस्वामी प्रदेश सचिव, नीलम गिरी गोस्वामी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष गरियाबंद, प्रभाकर बन गोस्वामी,रोशनपुरी गोस्वामी सचिव उपस्थित थे। अतिथियों का स्मृति चिन्ह, शाल भेट कर स्वागत किया गया।

नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है- प्रेमलाल साहू
मुख्य अतिथि प्रेमलाल साहू ने अपने संबोधन में कहा कि गोस्वामी समाज के इस दो दिवसीय वृहद आयोजन से गनियारी धन्य हो गया है। जब जब पुण्यआत्मा गांव आते हैं उस गांव की तकदीर बदल जाती है।उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने दसों दिशाओं में धर्म का प्रकाश फैलाने का काम आप लोगों को दिया।कलयुग में जो समाज संगठित होगा वही समाज विकास करेगा। समाज में नशा नाश का जड़ है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है, जिससे परिवार का क्षति हो उसे छोड़ देना ही बेहतर होता है।श्री साहू ने कहा कि गोस्वामी समाज के लोगों के जुबान पर मां सरस्वती बसती है।समाज का मुखिया पालक के समान होता है, उन्हें त्याग और तपस्या करना होता है। इस अवसर पर गजेंद्र गिरी गोस्वामी, टिकेंद्र गिरी,कोमल गिरी, रमेश भारती, नारायण गिरी, महेंद्र भारती, पवन गोस्वामी, जगमोहन पुरी, जयराम पुरी, भारत गिरी, द्वारका गिरी, सोमन भारती, फ़नीस पुरी, सुरेंद्र भारती, बलराम गिरी, घनश्याम गिरि, गोवर्धन पुरी, मुकेश गिरी, रोहित बन,  प्रकाश गिरी, देवेंद्र, ललिता गिरी, ज्योति गोस्वामी, संध्या गोस्वामी, लता गोस्वामी, अहिल्या, विक्टोरिया, रत्ना गोस्वामी, इंद्राणी, सरोज गोस्वामी, श्रीमती जयलक्ष्मी,श्रीमती चित्ररेखा, गोमती, सुनीता, चंचल गोस्वामी, नेहा गोस्वामी सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।

राम वनगमन पथ ने बदली राजिम संगम तट की तस्वीर, जानिए श्रद्धालु रामचन्द्र के प्रतिमा देखकर क्या कहते है
Corona in India: स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या 70 लाख के पार…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 53370 नए मामले
सीआरपीएफ कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने एएसआई को गोली मारी, खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की
भिलाई नगर में मिला सबसे बड़ा असोढ़ीया साप, ऐसे आया पकड़ में…
जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए, प्योर ने लॉन्च किए प्योर पॉवर प्रोडक्ट्स एनर्जी स्टोरेज के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए, प्योर ने लॉन्च किए प्योर पॉवर प्रोडक्ट्स
Next Article चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ में एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव, लोकल ट्रेनों का गोंदिया तक विस्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?