ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चीतल के अवैध शिकार में ग्राम सुरही से दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

चीतल के अवैध शिकार में ग्राम सुरही से दो आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: August 31, 2020
Share
SHARE

रायपुर।  वन मंत्री मोहम्मद के अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों के अवैध शिकार की रोकथाम सहित वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरूण पाण्डेय ने बताया कि आज मुखबीर की सूचना के आधार पर अचानकमार टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित सुरही ग्राम में तलाशी ली गई। इसमें मौके पर चीतल का मांस सहित शिकार के लिए प्रयुक्त सामग्रियों को जप्त कर ग्राम सुरही के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के उप संचालक विजया रात्रे और अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व के क्षेत्र संचालक नायर विष्णुराज नरेन्द्रन के संयुक्त निर्देशन में दो पृथक-पृथक टीम गठित की गई और सूचना के आधार पर टायगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र सुरही के अंतर्गत ग्राम सुरही में सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। ग्राम सुरही में तलाशी के दौरान चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त पंचू बैगा और छोटू बैगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा अवैध शिकार में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्रवाई में अचानकमार टायगर रिजर्व लोरमी के सहायक संचालक चूड़ामणी  सिंह वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कुमार ठाकुर, विकास कुमार चन्द्राकर, निखिल कुमार पैकरा तथा बुधवार सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा। 

केन्द्र सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
राज्यस्तरीय कार्यशाला में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- महिला संबंधी अपराध रोकने बनाएंगे मास्टर ट्रेनर्स
संसद सत्र से पहले 28 नवंबर को होगी सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी हो सकते हैं शामिल
परीक्षा पे चर्चा 2025 : छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए होगी प्रतियोगिता, चयनित छात्रों को मिलेगा पीएम मोदी से संवाद का मौका
मुख्यमंत्री बघेल महारुद्राभिषेक में शामिल हुए, भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश मां-बाप और इकलौते बेटे की नृशंस हत्या, घर के अंदर ही शवों को जलाने की कोशिश
Next Article ‘ब्लैक पैंथर’ के हीरो चैडविक बॉसमैन के आखिरी पोस्ट ने बनाया रिकॉर्ड, ट्विटर पर मिले सबसे अधिक लाइक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?