ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यस्तरीय कार्यशाला में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- महिला संबंधी अपराध रोकने बनाएंगे मास्टर ट्रेनर्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्यस्तरीय कार्यशाला में पहुंचे सीएम बघेल, कहा- महिला संबंधी अपराध रोकने बनाएंगे मास्टर ट्रेनर्स

By Mohan Rao
Published: March 12, 2023
Share
सीएम भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे लोगों की कार्यकुशलता इस कार्यशाला से और अधिक निखरेगी। साथ ही बेहतर तालमेल और सहयोग से लक्ष्यों को और अधिक तेजी से हासिल किया जा सकेगा। इस कार्यशाला में जो मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे, वे महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।

महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने सरकार कर रही काम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मानव तस्करी, साइबर अपराध और कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर यह कार्यशाला केंद्रित है। आज हो रहे अपराधों के पीछे गरीबी, अशिक्षा, अज्ञानता है। मानव तस्करी को रोकने में आर्थिक शैक्षणिक रूप से सरकार काम कर रही है। पुलिस अधिकारियों की सजगता से मानव तस्करी में बड़ी गिरावट आई है, लेकिन इतना काफी नहीं है, मानव तस्करी होना ही नहीं चाहिए। साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है, हमारे छत्तीसगढ़ में भोले-भाले लोग हैं, इसलिए जरूरी है कि इन्हें जागरूक किया जाए, हमारी सरकार इस दिशा में भी काम कर रही है।

महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने छोटी-छोटी योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी संचालन किया। जब कोरोना संकट के समय सब कुछ बंद था, लॉक डाउन था तो हमने महिला समूहों की मदद से वनांचलों में महुआ और ईमली की खरीदी की। 100 लाख करोड़ क्विंटल गोबर खरीदा, इसके भुगतान में 2 सौ लाख करोड़ रुपए लोगों की जेब में पहुंचा।

गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गौठानों में आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।, 3 प्रतिशत ब्याज दर में ऋण और सीमा 2 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक बढ़ा दिया । रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बना रहे हैं जहां पानी, बिजली, सड़क, शेड की व्यवस्था कर रहे हैं ताकि पारंपरिक रूप से काम करने वाले लोगों को अवसर मिले। सीएम बघेल ने कहा कि नगर पंचायतों के भूमिहीन श्रमिकों को भी अब 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है, शासन की कल्याणकारी योजनाएं हमारे लिए हैं, सभी को अपने अधिकार और दायित्वों की जानकारी हो यह जरूरी है, इसलिए राज्य महिला आयोग द्वारा मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का संचालन किया जा रहा है।

CG Big News : शराब पीने पिता ने नहीं दिए पैसे तो गुस्से में बेटे ने लगा ली फांसी… कुछ दिन पहले की छूटा था जेल से
लाल आतंक से मुक्ति का महाभियान, 2024 की शुरूआत से अब तक मारे गए 100 से ज्यादा माओवादी
जनता कांग्रेस को झटका: पूर्व विधायक आरके राय 150 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
आपातकाल की 46वीं बरसी: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, ‘काले दिनों’ को भुलाया नहीं जा सकता
Gustakhi Maaf: मंदिर से गरूड़ की पांचवी बार चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन विभाग की छापामार कार्रवाई: 25 लाख की सागौन जब्त, पानी में छिपा कर रहे थे लकड़ी की तस्करी वन विभाग की छापामार कार्रवाई: 25 लाख की सागौन जब्त, पानी में छिपा कर रहे थे लकड़ी की तस्करी
Next Article Breaking News : सोशल मीडिया में बंदूक के साथ फोटो डालकर दिखाई दबंगई, पुलिस गिरफ्त में आए दो बदमाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?