ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोंधराज लेबू को डाइट में शामिल करने के लिए ये 5 रेसिपी आजमाएं…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

गोंधराज लेबू को डाइट में शामिल करने के लिए ये 5 रेसिपी आजमाएं…

By Sonu Sahu
Published: April 20, 2023
Share
SHARE

गोंधराज लेबू एक तरह का फल है, जो काफिर लाइम की तरह स्वाद में खट्टा होता है। यह फल सिट्रोनेलोल, नेरोल, लिमोनेन, विटामिन सी और अल्कलॉइड्स जैसे आवश्यक यौगिकों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य को कई लाभ देने के साथ-साथ व्यंजनों में एक अच्छा स्वाद जोड़ सकते हैं। आइए आज हम आपको गोंधराज लेबू की 5 रेसिपी बताते हैं, जिनके जरिए आप इस स्वास्थ्यवर्धक फल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Contents
  • गोंधराज मोमोज
  • गोंधराज पुलाव
  • नारियल और गोंधराज लेबू पुडिंग
  • गोंधराज आइसक्रीम
  • गोंधराज लेबू एनर्जी ड्रिंक

गोंधराज मोमोज

सबसे पहले मैदा, पानी, गोंधराज लेबू का रस और कुकिंग ऑयल को मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अब फिलिंग के लिए एक कटोरे में बारीक कटी सब्जियां, सोया सॉस, काली मिर्च, नमक, गोंधराज लेबू का छिलका, अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज और गोंधराज नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोईयां बेलकर उनमें स्टफिंग डालें और आटे को सील कर दें। अंत में मोमोज को 10-12 मिनट के लिए स्टीम करें, फिर इन्हें शेजवन सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

गोंधराज पुलाव

सबसे पहले चावल को धोकर छान लें और एक तरफ रख दें। अब पानी, दही और गोंधराज रस को एक साथ मिलाएं, फिर काजू और किशमिश को घी में भूनकर इसमें चावल डालें और 3-5 मिनट तक भूनें। इसके बाद एक कटोरे में तैयार गोंधराज मिश्रण, नमक, चीनी, गोंधराज के पत्ते, काजू, किशमिश और गरम पानी डालकर इसे पका लें। अंत में इसमें गोंधराज का छिलका और घी डालकर 10-12 मिनट के लिए रख दें, फिर इसे परोसें।

नारियल और गोंधराज लेबू पुडिंग

सबसे पहले नारियल के दूध में चीनी डालकर इसे 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें अगर-अगर डालकर फिर से पकाएं और मिश्रण को छानकर सांचों में डालें, फिर एक घंटे के लिए इसे फ्रिज में रखें। इसके बाद गोंधराज के रस, पानी, चीनी और गोंधराज लेबू के छिलकों को एक साथ पकाएं और मिश्रण को फ्रिज में रख दें। अंत में मिश्रण को डी-मोल्ड करें और इसे ठंडा-ठंडा परोसें।

गोंधराज आइसक्रीम

सबसे पहले एक कटोरे में फ्रेश क्रीम और पिसी चीनी के साथ फेंटे, फिर इसमें गोंधराज का रस और कंडेंस्ड मिल्क डालकर फिर से फेंटें। अब इस मिश्रण को एक पैन में डालें और ऊपर से इस पर गोंधराज के छिलके का रस छिड़कें, फिर पैन को एल्युमिनियम फॉयल से ढकें और इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अंत में मिश्रण को फिर से फेंटें और रातभर के लिए फ्रिज में रखने के बाद अगले दिन खाएं।

गोंधराज लेबू एनर्जी ड्रिंक

इससे न सिर्फ शरीर को भरपूर ऊर्जा और ठंडक मिलेगी, बल्कि यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक भी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अनानास और गोंधराज लेबू को छीलकर टुकड़ों में काट लें, फिर इन्हें एक जूसर में डालकर पीसें। अब जूस को बारीक छन्नी से छानकर गिलास में डालें और फिर गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें। अंत में इस ताजी और ठंडी-ठंडी ड्रिंक का सेवन करें।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2197 नए मामले… 3095 हुए डिस्चार्ज
CG पुलिस के TI को रेप केस में फंसाने की धमकी : ब्लैकमेलर युवती व कथित पत्रकार चढ़े पुलिस के हत्थे… जानिए पूरा मामला
टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय
प्रदेश में मिले कोरोना के 3809 नये मरीज , 5226 मरीज हुए स्वस्थ
आदिपुरूष विवाद: पूर्व सीएम बोले, जन-जन के मन में बसे श्रीराम, गलत का समर्थन नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: राजनांदगांव में पीएम के लिए भटक रहे शव
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 186 # 20 April 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?