ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस का दूसरा सीजन लेकर लौटेंगे अजय देवगन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस का दूसरा सीजन लेकर लौटेंगे अजय देवगन

By Sonu Sahu
Published: November 26, 2022
Share
SHARE

अजय देवगन की वेब सीरीज रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस का दूसरा सीजन आने वाला है। पहला सीजन देखने के बाद प्रशंसकों को रूद्र 2 का इंतजार था, जो अब खत्म होने वाला है। सीरीज के निर्माता ने इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है। इसमें अजय का अभिनय और अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब फिर वह अपने उसी अवतार में डिजिटल जगत में वापसी करने वाले हैं।

रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के निर्माता समीर नायर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर रुद्र के दूसरे सीजन के साथ वह जल्द ही वापसी करेंगे। समीर ने कहा, दूसरा सीजन लाने का इरादा तो पहले से ही था। हमारे पास एक शानदार आइडिया है। उस पर काम जारी है। अब मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म से इस बारे में बातचीत करनी है। उम्मीद है जल्द ही दूसरा सीजन आपके बीच होगा।

बता दें कि समीर नायर अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ भी हैं। अजय की रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के अलावा उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैनर तले स्कैम 1992, क्रिमिनल जस्टिस, भौकाल और अब तनाव जैसी कई वेब सीरीज का निर्माण किया जा चुका है।

सीरीज में अजय ने डीसीपी रूद्रवीर सिंह का किरदार निभाया था, जो अपराधियों के दिमाग तक पहुंचने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसमें राशि खन्ना, ईशा देओल, अश्वनी कलसेकर, अतुल कुलकर्णी और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी नजर आए। ईशा ने अजय की पत्नी शैला का किरदार निभाया, जो तलाक दिए बगैर किसी और के साथ लिव इन में है, वहीं राशि खन्ना (आलिया चौकसी) को सीरीज की पहली किलर के रूप में दिखाया गया।

रूद ब्रिटिश सीरीज लूथर का हिंदी रीमेक है। इसका पहला सीजन 2010 में आया था, जिसमें अभिनेता इदरिस एल्बा मुख्य भूमिका में थे। रूद्र राजेश मापुस्कर की पहली थ्रिलर सीरीज है। इसमें कुल छह एपिसोड हैं और हर एपिसोड में रूद्रा नए मामले की गुत्थी सुलझाता दिखता है। एपिसोड दर एपिसोड उसकी निजी जिंदगी की परतें भी खुलती रहती हैं। यह सीरीज इस साल 4 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक बर्खास्त, पीएम आवास के अधूरे मकानों को पूरा दिखाकर किया था फर्जीवाड़ा
रायपुर में पकड़ाए तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS का ज्वाइंट ऑपरेशन
Kanker News : नक्सल पीड़ित परिवार का हुक्का पानी बंद, पुलिस ने छह लोगों पर किया एफआईआर
कड़वा करेला आज हो गया इतना क्यों खास..
रायगढ़ में कैश वैन में लूटपाट: पुलिस की आठ टीमों ने 10 घंटे में गिरफ्तार किया आरोपियों को, जाने कैसा रहा पुलिस का ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : पिता व फुफा से तंग सगी बहनों ने घर छोड़ा, शिकायत हुई तो इस हालत में मिली बहनें… किए चौंकाने वाले खुलासे
Next Article सरकारी स्कूल में खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े स्कूली छात्र, पत्थरबाजी में गंभीर चोट लगने से चार पहुंचे अस्पताल, मौके पर पहुंची पुलिस सरकारी स्कूल में खूनी संघर्ष, आपस में भिड़े स्कूली छात्र, पत्थरबाजी में गंभीर चोट लगने से 4 पहुंचे अस्पताल, मौके पर पहुंची पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?