ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इस आलीशान अस्पताल में हो रहा ट्रंप का इलाज, अत्याधुनिक सुविधा से लैस है वार्ड

By @dmin
Published: October 4, 2020
Share
SHARE

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर ट्रंप के इलाज के लिए सात हजार के करीब स्टाफ सदस्य और देश के कुछ शीर्ष डॉक्टर हैं। ट्रंप अस्पताल के एक हिस्से में बने ‘प्रेसिडेंशियल सूट’ में रहेंगे, जो अस्पताल के 88 बिल्डिंगों में से एक का भव्य हिस्सा है। ट्रंप का जिस वार्ड में इलाज चल रहा है, उसे वार्ड 71 के नाम से जाना जाता है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कुछ दिनों के प्रवास के दौरान प्रेसिडेंशियल सूट से काम करेंगे। वार्ड 71 के एक कमरे को राष्ट्रपति के कार्य करने के लिहाज से तैयार किया गया है। इस कमरे में एक कंप्यूटर भी है, जिससे ट्रंप को काम करने में आसानी होगी। इसके अलावा एक बिस्तर भी है, जिस पर राष्ट्रपति आराम भी कर सकते हैं।

वार्ड 71 सुरक्षित संचार उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही आगंतुकों से मिलने के लिए एक कमरा भी है, जहां बीमारी से उबरा मरीज अपने शुभचिंतकों के संग मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा इस वार्ड में एक निजी परीक्षा कमरा भी है। कुल मिलाकर इस अस्पताल में 244 बिस्तर हैं, जिसमें 50 आईसीयू बिस्तर भी शामिल हैं।

वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर का ‘प्रेसिडेंशियल सूट’ छह विशेष रोगी कमरों में से एक है जो उच्च रैंकिंग वाले सैन्य अधिकारियों और व्हाइट हाउस कैबिनेट के सदस्यों के लिए आरक्षित है। वाल्टर रीड के पास सिल्वर स्प्रिंग में एक अनुसंधान संस्थान भी है, जो मैरीलैंड अस्पताल के करीब स्थित है। यहां पर वैज्ञानिक एक अत्याधुनिक सुविधा में कोविड-19 जैसी संक्रामक बीमारियों के लिए वैक्सीन और उपचार विकसित करते हैं।

वाल्टर रीड खुद को ‘द नेशन्स मेडिकल सेंटर’ मानता है और वह अमेरिका में सैन्य देखभाल का आधार माना जाता है। इसके सात हजार से अधिक स्टाफ 100 क्लिनिक और विशेष वार्डों में तैनात रहते हैं। वाल्टर रीड देश के शीर्ष नेताओं की सेवा करता है, इसलिए अस्पताल ने एक ऐसा विंग तैयार किया है, जिसमें शीर्ष विभागों से आने वाले मरीजों का इलाज होता है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का आमतौर पर ‘मेडिकल मूल्यांकन और उपचार इकाई’ (एमईटीयू) में इलाज किया जाता है। एमईटीयू में बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध होता है और यह अस्पताल का सबसे सुरक्षित विंग माना जाता है।

वाल्टर रीड के पास 165 ‘स्मार्ट सूट्स’ भी हैं, जो दो-तरफा संचार उपकरणों, आडियो विजुवल और वायरलेस क्षमताओं के साथ-साथ बेडसाइड मनोरंजन से लैस हैं। इसे कीबोर्ड के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है, जो रोगी के पास हर समय उपलब्ध होता है।

CG Breaking : दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख रुपए का है इनाम, कई घटनाओं में रहे शामिल
पीएम मोदी लाइव: गरीब कल्याण योजना का किया विस्तार, अब नवंबर तक मिलेगा लोगों को मुफ्त में चावल, दाल व चना
उर्वरक विक्रय में अनियमितता के मामले में पांच संस्थानों को नोटिस, मुंगेली के तीन बिक्री केन्द्रों पर लगा प्रतिबंध
इंदिरा बैंक के खातेदार मिले मुख्यमंत्री से, घोटाले की फिर से जांच करवाने पर जताया आभार… आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने युवाओं के लिए लॉन्च किया मार्केट-लिंक्ड प्रोडक्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण: 31 अक्तूबर तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
Next Article Commendable initiative of young BJP leader Atul Parvat ... gifted to Muktidham to keep astikalash युवा भाजपा नेता अतुल पर्वत की सराहनीय पहल… अस्थिकलश रखने मुक्तिधाम को भेंट की अलमारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?