ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख रुपए का है इनाम, कई घटनाओं में रहे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 20 लाख रुपए का है इनाम, कई घटनाओं में रहे शामिल

By Mohan Rao
Published: September 22, 2024
Share
दंतेवाड़ा में चार नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

दंतेवाड़ा। दन्तेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर माओवादी दम्पति सहित 20 लाख के 04 ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।आत्मसमर्पित माओवादी दम्पति रीजनल कंपनी नम्बर 02 के सदस्य पद पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 8-8 लाख रुपए, उत्तर सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय राजनीतिक टीम सदस्या पर 3 लाख रुपए एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी में सक्रिय पूवर्ती आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित है।

नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘पुनर्वास नीति के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक किया जा रहा है। इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मतभेद और जंगलों में रहने की कठिनाइयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प कर रहे हैं।

इसी कड़ी में रीजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य हुंगा तामो उर्फ तामोसुर्या निवासी विक्रमपल्ली उईकापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (8 लाख ईनामी), रीजनल कंपनी नम्बर 02 की सदस्या श्रीमती आयती ताती पति हुंगा तामो निवासी सावनार गायतापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (8 लाख ईनामी), उत्तर सब जोनल ब्यूरो सदस्या राजनीतिक टीम सदस्य देवे उर्फ विज्जे वंजाम निवासी मैलूर (मैसालूर) बड़ेपारा थाना भेज्जी जिला सुकमा (3 लाख ईनामी) एवं आरपीसी केएएमएस (क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन) अध्यक्ष माड़वी आयते निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा (1 लाख इनामी) ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी एवं बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।

आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी। समाज में पुनर्वासित करने के लिये प्रोत्साहन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षण और आवास की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 197 ईनामी सहित कुल 872 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आत्मसमर्पित रीजनल कंपनी नम्बर 02 का सदस्य वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ तेलंगाना बॉर्डर पर ग्राम तालपुर एवं थाना पामेड अंतर्गत ग्राम जारापल्ली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने जैसी घटनाओ में शामिल था। वहीं आत्मसमर्पित राजनीतिक टीम सदस्या नक्सल संगठन में नए कैडर को विभिन्न नक्सल विषयों पर शिक्षा देने का काम करती थी।

पूर्व एनसीबी अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
67 वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: रजनीकांत को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, कंगना, धनुष और मनोज बाजपेयी बने बेस्ट एक्टर्स
शपथ के साथ विवादों में घिरे बिहार के शिक्षामंत्री मेवालाल का इस्तीफा
CG Politics: दलबदलुओं को नकारने का मिथन टूटेगा! कई दिग्गज दलबदलुओं को नकार चुके हैं छत्तीसगढ़ के मतदाता
आंगनबाड़ी में पकी खिचड़ी की खुशबू पर मुग्ध हो गये मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : एलोवेरा की खेती के नाम पर 8 करोड़ की ठगी, शातिर महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, पांच साल से थी फरार
Next Article Fire in Factory : बिलासपुर के बारदाना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देर रात तक मशक्कत करती रही फायर ब्रिगेड

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?