जगदलपुर। शहर के गुरुनानक चौक पर शनिवार की सुबह तंदूपत्ता से भरी ट्रक वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रक चालक व हेल्पर को चोटें आई हैं लेकिन उन्हें कोई खतरा नहीं है। जिस समय हादसा हुआ मौके पर कई लोग मौजूद रहे। एक तरह से देखा जाए तो बड़ा हादसा टला है और कई लोग बाल-बाल बचे हैं। घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची।
बोधघाट पुलिस ने बताया कि बीजापुर से तेदुपत्ता से भरा ट्रक नादगांव के लिए रवाना हुआ था। जिसके बाद जैसे ही ट्रक जगदलपुर के गुरुनानक द्वार के पास मोड़ पर पहुंचा। ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलटी गया। घटना जिस जगह हुई है। वहां रोजाना आटो चालकों के साथ ही मजदूर बैठकर काम की तलाश करते हैं। सुबह हुए हादसे के चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई। इसके अलावा वहीं एक ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसके चपेट में आने से ट्रक बच गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।




