ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मदनवाड़ा में शहीद एसपी विनोद चौबे सहित 29 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि, रिसाली के शहीद स्मारक में जुटे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मदनवाड़ा में शहीद एसपी विनोद चौबे सहित 29 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि, रिसाली के शहीद स्मारक में जुटे लोग

By Mohan Rao
Published: July 13, 2025
Share
SHARE

भिलाई। राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में नक्सलियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 अन्य जांबाज जवानों की 16वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धाजंलि दी गई। रिसाली स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल की ओर से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सभी अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर मातृभूमि के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला, अन्य पुलिस अधिकारी, जवान एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछा गया और उनकी स्मृतियों को सम्मानपूर्वक साझा किया गया।

गौरतलब है कि 12 जुलाई 2009 को मदनवाड़ा क्षेत्र में हुए भयानक नक्सली हमले में स्क्क विनोद चौबे सहित 29 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। नक्सलियों द्वारा की गई घातक घेराबंदी के बावजूद इन वीर सपूतों ने अंतिम सांस तक डटकर मुकाबला किया। यह घटना आज भी छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे दर्दनाक एवं वीरता भरी घटनाओं में से एक मानी जाती है।

विधायक चंद्राकर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शहीद चौक रिसाली में मदनवाड़ा कोरकोट्टी नक्सली हमले शहीद  जवानों की 16 वीं पुण्यतिथि पर प्रेम संगवारी बहुदेशीय सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर  सम्मिलित हुआ और शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद रजनीकांत सिंह, अमर शहीद बी.के. चौबे व अमर शहीद अमित नायक सहित 29 जवानों को स्मरण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शहीद के पिता बेचंद सिंह, शहीद की पत्नि पिंकी सिंह, बेटी अनुष्का सिंह, बेटी हंसिका सिंह उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, समाजसेवी सोनू राम सिंह, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, नेता प्रति पक्ष शैलेंद्र कुमार साहू, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र भगत, पार्षद सीमा साहू, पार्षद माया यादव, पार्षद, रमा साहू,अजीत चौधरी परमेश्वर महिलांग, राजूराम, अशपूरण चौधरी, पुनाराम कलिहारी, अजीत परिहार, संतोष कुशवाहा, विशाल ठाकुर, संस्कृति वर्मा, अमन शर्मा, सतीश दुबे ,लोरिक पाल, राजेंद्र यादव, शेष जांगड़े, सितारा विश्वकर्मा, शकुंतला दास बबली हिमांशु चंद्राकर सचिन गोस्वामी, गैंद लाल जंघेल नेमर नेताम, प्रनीता शर्मा, रणजीत यादव रणविजय सिंह, अरविंद शर्मा सहित प्रेम संगवारी बहुउद्देशीय संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

झोलाछाप डॉक्टर के ऊंची पहुंच के आगे नतमस्तक है जिला प्रशासन?
थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, साय के शपथ ग्रहण में पहुंचे गृहमंत्री शाह समेत ये नेता
सर्दियों का ये सर्द गाना लाए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए पंजाब में यहां डाला डेरा
वोरा के निर्देश पर जीई रोड के पेंच वर्क का कार्य शुरू, सड़क पर गड्डे भरने के साथ ऊबड़ खाबड़ रोड का होगा संधारण
भिलाई में होगी अनोखी कार्यशाला : जुटेंगे मिट्टीकला के शिल्पकार, देशभर के कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय से मिली मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार, उपलब्धि के लिए सीएम ने दी बधाई
Next Article shreekanchanpath 270 # 13 July 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?