ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिवंगत कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा को राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि…. सीएम भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रीमंडल हुआ शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दिवंगत कांग्रेसी नेता मोतीलाल वोरा को राजीव भवन में दी गई श्रद्धांजलि…. सीएम भूपेश बघेल सहित पूरा मंत्रीमंडल हुआ शामिल

By @dmin
Published: December 22, 2020
Share
Tribute paid to late Congress leader Motilal Vora at Rajiv Bhavan
Tribute paid to late Congress leader Motilal Vora at Rajiv Bhavan
SHARE

रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ ्रनेता मोतीलाल वोरा के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है। दिवंगत मोतीलाल वोरा का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह रायपुर पहुंचा। राजधानी स्थित राजीव भवन में मोतीलाल वोरा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ रखा गया। इस दौरान यहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित मंत्रीमंडल के तमाम सदस्यों राजीव भवन में दिवंगत मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा को सोमवार को निधन हो गया था। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री वोरा का पार्थिव देह मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली से रायपुर लाया गया। स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से पूरे सम्मान व सुरक्षा के साथ उनका पार्थिव देह राजधानी के राजीव भवन ले जाया गया। राजीव भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राजीव भवन में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने राजीव भवन पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं यहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की पार्थिव देह को कांधा देकर रथ तक ले गए और दुर्ग के लिए रवाना किया। 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वेआजात शत्रु थे। उनका लगन, परिश्रम, निष्ठा और नेतृत्व के प्रति समर्पण अद्वितीय था। श्री बघेल ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने श्री वोरा को जन्म दिन की बधाई दी थी। तब सोचा भी नहीं था कि वे इतनी जल्दी हमसे विदा हो जाएंगे। दिल्ली प्रवास के समय भी उनसे मुलाकात हुई थी। वे कोरोना से लड़ाई जीतकर आ गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमने होश संभाला उन्हें काम करते देखा। उनकी सहजता, सरलता और मिलनसारता जो प्रारंभ में थी, वैसी ही अंतिम समय तक रही। उन्होंने पत्रकारिता से शुरूआत कर पार्षद, विधायक, मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के राज्यपाल, सांसद और केन्द्रीय मंत्री पद का दायित्व संभाला। वे सुबह से देर रात तक ताजगी के साथ कार्य करते थे। सभी से सहजता से मिलते थे। उनका निधन पार्टी के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री वोरा के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि श्री वोरा जी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की पहचान थे। एक सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय क्षितिज पर कार्य किया। अनेक महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों का निर्वहन किया। वे निर्विवाद रहे। कांग्रेस के वे अभिभावक तो थे ही उनका पक्ष-विपक्ष में भी बड़ा सम्मान था।
संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि स्वर्गीय वोरा समाजवादी चिंतक थे। उनका जाना राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वोरा सार्वजनिक जीवन के मूल्यों को सीखने की पाठशाला जैसे थे। मैंने भी उनसे बहुत सी बातें सीखने की कोशिश की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन से हमने एक बहुत बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता हमारे बीच नहीं रहे, यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि वोरा जी का निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक रहे। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि उनका साथ और मार्गदर्शन हमेशा याद आएगा। उन्होंने पार्षद से लेकर सर्वोच्च शिखर तक की यात्रा की। वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उनके निधन से पूरा छत्तीसगढ़, पूरा बस्तर और देश दुखी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के सर्वोच्च नेता भी वोरा जी का बड़ा सम्मान करते थे। वे सभी दलों में लोकप्रिय थे। वे हम सबके के लिए अभिभावक और पितातुल्य थे।
धरमजीत सिंह ने कहा कि सभी दलों के लोग वोरा जी का आदर करते थे। वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ काम करने वाले व्यक्ति थे। विधायक और सांसद के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्याओं को मुखरता से उठाया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल के विकास के लिए अनेक कार्य किए। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वोरा जी के निधन से जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। वे धीर गंभीर थे, तो उनमें दृढ़ता भी थी। हमारी इस पीढ़ी ने उनसे बहुत कुछ सीखा। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वोरा जी की सादगी और सरलता एक मिसाल है। धनेन्द्र साहू ने कहा कि वोरा जी ने लम्बे समय तक राजनीति की। यह मेरा सौभाग्य रहा कि उनका स्नेह और विश्वास मुझे हासिल हुआ। हमने एक महान व्यक्तित्व को खोया है। पुन्नू लाल मोहले ने कहा कि वे सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के लोगों की सहायता करते थे। अजय चंद्राकर ने कहा कि वोरा जी ने जमीन से उठकर सर्वोच्च नेताओं के साथ काम किया। वे आदर्श मूल्यों को जीवंत करने वाले अजातशत्रु थे। नारायण चंदेल ने कहा कि उनसे सहजता और सरलता जैसे गुणों को सीखने की आवश्यकता है। श्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के गौरव थे। अमितेश शुक्ला ने कहा कि उनका निधन एक युग का अंत है। वे सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे।

भिलाई में बैकुंठधाम में लगा हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका, मेयर देवेंद्र यादव पहुंच, कहा-खुशियां लेकर आई वैक्सीन
Road Safety Month : दूसरे दिन स्कूल की छात्र-छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट
चौतरफा घिरे कमलनाथ, चुनाव आयोग के बाद अब महिला आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट
CG Crime : डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी बलसाड़ गुजरात से पकड़ाया, एसएसपी शशिमोहन सिंह को मिली मिठाई
पीएम मोदी ने भरा जवानों में जोश: बोले- संसद एक स्वर में खड़ा है सेना के साथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवराज सरकार का बड़ा निर्णय: पेट्रोल और डीजल से सेस हटाया, घटेंगे दाम
Next Article 28 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, तैयारी पूरी 28 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, तैयारी पूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?