ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी बलसाड़ गुजरात से पकड़ाया, एसएसपी शशिमोहन सिंह को मिली मिठाई
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी बलसाड़ गुजरात से पकड़ाया, एसएसपी शशिमोहन सिंह को मिली मिठाई

By Mohan Rao Published March 9, 2025
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का फरार आरोपी लगभग डेढ़ साल बाद पकड़ाया। जशपुर पुलिस को लंबी तलाश के बाद गुजरात के बलसाड़ जिले में आरोपी का पता चला। इसके बाद पुलिस की एक टीम बलसाड़ गई और आरोपी को धर दबोचा। इस पूरी कार्रवाई में बलसाड़ की स्थानीय पुलिस का भी सहयोग रहा। वहीं इस कार्रवाई के बाद बलसाड़ के एसपी ने जशपुर के एसएसपी को मिठाई भेजकर शुभकामनाएं दीं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तूतीटोली मैना, थाना सन्ना निवासी, लाल राम कोरवा ने थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह दिनांक 22 अगस्त 2023 की शाम लगभग 6.00 बजे  वह अपने बहन दामाद से मिलने उनके ग्राम मैना में ही स्थित उनके घर जा रहा था। रास्ते में दर्रीदांडी  के पास कुछ महिलाएं पानी लेकर आ रही थी, जो कि उसे पागल समझकर हल्ला गुल्ला करने लगी। जिसे सुनकर ग्राम मैना के ही, उमेश यादव, टूपो यादव व संत कुमार यादव हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और उसे गंदी गालियां देते हुए, जान से मारने की धमकी देते हुए उससे मारपीट किए। इस मामले में धारा 294,506,323 व 34 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

प्रार्थी लाल राम कोरवा को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सन्ना में एडमिट किया गया था। एक दिन बाद ही दिनांक 28.8.23 को ईलाज के दौरान प्रार्थी लाल राम की मृत्यु हो गई। शव के पोस्टमार्डम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मारपीट से आई चोट के कारण मृत्यु होना पाया गया। थाना सन्ना में उक्त तीनों आरोपियों क्रमशः उमेश यादव, टूपो यादव व संत कुमार यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपी संत कुमार यादव उम्र 38 वर्ष तथा टूपो यादव उम्र 42 वर्ष दोनों निवासी ग्राम मैना थाना सन्ना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।  उक्त मामले में एक आरोपी उमेश कुमार यादव घटना दिनांक से फरार था, जिसकी पुलिस के द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इस दौरान पुलिस को, मुखबीर की सूचना व  पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद  से पता चला ,कि उक्त फरार आरोपी उमेश यादव, गुजरात राज्य के डोंगरी नाम के एक गांव में जो कि जिला बलसाड (गुजरात) के अंतर्गत आता है, वहां मुंबई ढाबा नाम के एक ढाबे में काम कर रहा है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश व एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के मार्गदर्शन में थाना सन्ना से  पुलिस की एक टीम  को फरार आरोपी की पतसाजी के लिए गुजरात रवाना किया गया। जहां ग्राम डोंगरी, थाना डोंगरी जिला बलसाड से पुलिस टीम के द्वारा आरोपी उमेश यादव को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। जिसे दिनांक 8 मार्च 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

बलसाड़ एसपी ने आरोपी के साथ मिठाई का डब्बा भी भेजा
हत्या के फरार आरोपी उमेश कुमार यादव को पकड़ने जशपुर पुलिस जब जिला बलसाड(गुजरात) गई, तो वहां के एसपी करण राज बाघेला व एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के बीच में संपर्क हुआ। बलसाड एसपी ने एसएसपी जशपुर को प्रोमिस किया, कि उक्त मुजरिम को पकड़ने में उनकी टीम पूरी मदद करेगी। वादा किया कि आपके मुजरिम के साथ मिठाई का डब्बा भी भेजूंगा और इसके तीन घंटे अंदर  ही जशपुर पुलिस व गुजरात पुलिस ने फरार मुजरिम उमेश कुमार यादव को ढूंढ निकाला। इसके तत्काल बाद बलसाड एसपी ने जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह को वाट्सअप के माध्यम से उस मुजरिम की फोटो भेजकर सूचित किया कि उन्होंने आपके जिले के फरार आरोपी को ढूंढ लिया है। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उन्हें व उनके टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया और जब जशपुर पुलिस की टीम वापस आई, बलसाड एसपी ने उनके साथ मिठाई का डब्बा भी भिजवाया। मिठाई प्राप्त होने के बाद जशपुर एसएसपी ने पुनः बलसाड(गुजरात) एसपी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao March 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 145 # 09 March 2025
Next Article सुरक्षित फैसलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देश के सभी हाईकोर्ट को तीन महीने में निर्णय सुनाने का निर्देश छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में सुको का फैसला, पूर्व आबकारी अधिकारी को मिली जमानत…लेकिन रिहाई टली

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?