ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय कप सिस्टो बॉल प्रतियोगिता में के. सी. पब्लिक स्कूल, दुर्ग की छात्राओं ने रचा गौरवशाली इतिहास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राष्ट्रीय कप सिस्टो बॉल प्रतियोगिता में के. सी. पब्लिक स्कूल, दुर्ग की छात्राओं ने रचा गौरवशाली इतिहास

By Poonam Patel
Published: November 4, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। वाराणसी स्थित सेंट के .सी. मेमोरियल स्कूल में आयोजित सातवीं जूनियर नेशनल एवं छठवीं फेडरेशन कप सिस्टो बॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने कर्नाटक को 26–16 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में के. सी. पब्लिक स्कूल, दुर्ग की आठ छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इस शानदार जीत में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं शारण्या बघेल, नंदिनी पटेल, ज्योति सिद्ध एवं वैष्णवी शर्मा (कक्षा 12वीं), तिशा साहू एवं छवि साहू (कक्षा 10वीं), एकता दिलीवर (कक्षा 9वीं) तथा मोनिशा पिल्लई (कक्षा 7वीं) ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण से महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए विद्यालय एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार तालमेल, दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की टीम को 26–16 से शिकस्त दी और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार सफलता में टीम की कोच तेजस्विनी निर्मलकर का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण भी अत्यंत सराहनीय रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और अथक प्रयासों ने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने तथा टीम को इस मुकाम तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर के. सी. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बिनोद कुमार एवं समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्राओं तथा कोच तेजस्विनी निर्मलकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और कोच के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और लगन से विद्यालय एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

महंगाई की एक और मार झेलने के लिए रहें तैयार, LPG सिलेंडर के बाद CNG-PNG के बढ़ेंगे दाम!
दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले… रिकवरी दर 97 फीसदी के पार
पीएम मोदी ने किया गोबर धन प्लांट का लोकार्पण, दो साल में 75 और शहरों में लगेंगे बायो सीएनजी प्लांट
दुर्ग में पहली बार ड्रंक एंड ड्राइव केस के सजा, यात्रियों से भरी बस चला रहा था ड्राइवर, कोर्ट ने भेजा जेल
Big News: ‘लोन वर्राटू’ अभियान का असर: तीन इनामी नक्सली सहित 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर, मुख्यधारा में शामिल होने का लिया फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में राज्योत्सव की धूम: मीना बाजार, खाना खजाना और शिल्पग्राम में उमड़ा लोगों का हुजूम रायपुर में राज्योत्सव की धूम: मीना बाजार, खाना खजाना और शिल्पग्राम में उमड़ा लोगों का हुजूम
Next Article अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?