ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका: आदिवासी नेता नंद कुमार साय का इस्तीफा… जा सकते हैं कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPolitics

चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका: आदिवासी नेता नंद कुमार साय का इस्तीफा… जा सकते हैं कांग्रेस

By Mohan Rao
Published: May 1, 2023
Share
नंदकुमार साय
SHARE

रायपुर Raipur. छत्तीसगढ़ में विध्दिानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंनेप्रदेश के बीजेपी के एक बड़े नेता पर निशाना साधा है। उन्होंने इस्तीफा के साथ ही जो वीडियो शेयर किया है। इधर इस्तीफा देने के बाद नेता नंदकुमार साय का कांग्रेस में जाना तय माना जा रहा है। सोमवार या मंगलवार को संभवत: उनके कांग्रेस प्रवेश की घोषणा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि भाजपा में कई दिनों से अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे साय की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेताओं से चर्चा हो चुकी है। यह भी चर्चा है कि साय के कांग्रेस में जाते ही उन्हें सत्ता में बड़ा पद दिया जाएगा। संकेत हैं कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। हालांकि इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का कहना है कि इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है और वे उन्हें मनाएंगे।

बीजेपी शासनकाल में ब्यूरोक्रेट्स हावी
इस्तीफा देते हुए नंदकुमार साय ने वीडियो जारी कर कहा है कि एक नेता ने मुझसे कहा कि ‘मुख्यमंत्री तो आपको ही बनाना था पर आप चुनाव नहीं जीत पाए। परिणाम ये हुआ कि किसी अन्य को बना दिया गया। लाठी, डंडा, मेहनत परिश्रम हमने किया। हमको किसी प्रकार का कोई भी दायित्व नहीं दिया गया। मेरे बड़े भाई दिलीप सिंह जुदेव को नीचा दिखाया गया। बीजेपी शासनकाल में ब्यूरोक्रेट्स हावी हो गए थे। कार्यकर्ता किनारे हो गए थे। जिसका मैं विरोध करता था। मैं कहता था कि यहां के कार्यकर्ताओं की सुनी जानी चाहिए। उनके हिसाब से काम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं इस बात को कहूं नहीं, इसलिए मुझे छत्तीसगढ़ से बाहर रखा जाता था। ताकि मैं अपनी बातों को कह ना पाऊं। देख ना पाऊं और वो अपनी मनमानी करते रहे। मेरे खिलाफ ये बाते कही गई कि ये आदिवासियों की मीटिंग करते हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री की बात करते हैं और लोगों को भड़काते रहते हैं। पत्रकारों के पूछने पर मैं कहता था कि आदिवासी राज्य है आदिवासी सीएम हो तो बहुत अच्छी बात होगी, लेकिन ये निर्णय करने का काम बीजेपी के केंद्रीय संगठन का है। अभी मेरे कार्यकर्ताओं को भयभीत किया गया है। मेरे फोटो को दूसरे के साथ लगाने से रोका जा रहा है। मैं इस पार्टी से बहुत ही दुखी और व्यथित हूं। आहत हूं। मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

छत्तीसगढ़ की सियासत में गर्मी
नंदकुमार साय के इस्तीफा देने के साथ ही प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। मामले में जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस इस मामले में नंदकुमार साय के बहाने आदिवासी वोट को लेकर लगातार हमलावर है। बीजेपी पर जमकर निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता लगातार तीखी प्रतिक्रया दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘आज नंद कुमार साय ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है।

Big news : दिल्ली की ज्वेलरी शॉप का चोर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा… दुर्ग व बिलासपुर पुलिस की टीमों को मिली सफलता
बिट्स पिलानी में ‘राकेश वर्मा कन्वेंशन सेंटर’ की रखी गई आधारशिला
भूपेश सरकार के चालीस माह पूरे: सेवा-जतन-सरोकार की भावना के साथ, जरूरतमंद को न्याय दिलाने में बीता हर पल
Corona Alert: एक और मॉक ड्रिल: लेंगे कोरोना की तैयारियों का जायजा, अपनाएं ‘फाइव फोल्ड स्टे्रटेजी’, स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह
Ind vs Aus T20 Match: कल रायपुर में देखना है मैच तो जाने से पहले रूट चार्ट जरूर देखे, ऐसे पहुंचेंगे स्टेडियम तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा
Next Article रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी, तेल कंपनियों ने की 171 रुपए की कमी… जानिए LPG के ताजा रेट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?