ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर, सीएम ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Big News : तीन साल से एक ही जगह जमे पटवारियों का होगा ट्रांसफर, सीएम ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश

By Mohan Rao
Published: October 9, 2022
Share
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस
SHARE

रायपुर। राजधानी के सर्किट हाउस में चल रही कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश भर के पटवारियों को लेकर कलेक्टरों को निर्देश दिया है। सीएम बघेल सभी कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा है कि तीन साल से ज्यादा समय से जमें पटवारियों का ट्रांसफर किया जाए। इस दौरान सीएम बघेल ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है। नागरिकों के कार्य को समय सीमा में न करने पर अधिकारियों को चेताया और भ्रष्टाचार की शिकायत पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संभाग कमिश्नर तहसीलों का नियमित निरीक्षण करें।

आज की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व विभाग में लंबित मामलों को देखकर मुख्यमंत्री काफी नाराज हुए। उन्होंने लोगों का काम समयसीमा में नहीं होने पाने की शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने नामांतरण के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए और साथ ही नामांतरण के लंबित प्रकरणों पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से तहसीलों का निरीक्षण करने व राजस्व प्रकरणों को समय सीमा में निपटाएं के साथ ही ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित करने का निर्देश दिया है।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ में बनेंगे होटल  
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पर्यठन की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विकसित करना है तो वहां पर रात में ठहरने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम वन गमन परिपथ में आवासीय व्यवस्था को कार्यक्रम में जोड़े और यहां पर होटल शुरू करने पर ध्यान दें। आवासीय व्यवस्था होने से ही पर्यटन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को रात रुकने की व्यवस्था करें इसके लिए पर्यटन केंद्रों में अच्छे होटल होना जरूरी है। इसके अलावा सीएम बघेल ने गंगरेल डेम में आइलैंड विकसित करने के निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति की कर रहे समीक्षा मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ प्रभावित किसानों को समय सीमा में आरबीसी 6(4) अंतर्गत राहत राशि दिलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि दिलाना सुनिश्चित करें। बैगा, गुनिया, पुजारियों को भी योजना में जोड़ा गया है, उन्हें योजना से अवगत कराकर लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।

कोंडागाँव ज़िले में होगा बंदोबस्त सर्वे 
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले में बंदोबस्त सर्वे का निर्देश भी दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सचिव और कलेक्टर कोंडागांव को कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हें। कमिश्नर और पुराने एसएलआर से भी बंदोबस्त में सहयोग लेने का निर्देश दिया है। साथ ही रिटायर राजस्व अधिकारियों का सहयोग लेकर बंदोबस्त कराएं।

बड़ी खबर: दिल्ली से वापसी पर सीएम बघेल का स्वागत करने समर्थकों का उमड़ा हुजूम… ढाई साल के फार्मूले पर सीएम बघेल ने कह दी यह बड़ी बात
वेंटिलेटर नहीं मिला तो गर्भवती ने तोड़ा दम, सोनू सूद की मदद भी नहीं आई काम
मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, चोर के साथ खरीदार भी पकड़ाया… शटर तोड़कर घुसा था दुकान में
स्कूल की प्रेयर में 11 वीं छात्रा ने खाया चूहा मार दवाई, लाइन में खड़ी सहेलियों के उड़े होश, मच गई चीख-पुकार
Kumhari flyover Accident : लापरवाही पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सख्त कार्रवाई का निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस कमिश्नर रोहित व्यास ने लिया चार्ज, शासकीय योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और नागरिक सेवाओं पर रहेगा फोकस
Next Article कल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: बढ़ते मानसिक विकार कर रहे जिंदगी तबाह कल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: बढ़ते मानसिक विकार कर रहे जिंदगी तबाह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?