ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेना एवं पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण…. अचानक पहुंचे विधायक एवं कलेक्टर…. दस किमी साथ दौड़कर बढ़ाया हौसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेना एवं पुलिस भर्ती के लिए युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण…. अचानक पहुंचे विधायक एवं कलेक्टर…. दस किमी साथ दौड़कर बढ़ाया हौसला

By @dmin
Published: January 23, 2021
Share
Training is being given to youth for army and police recruitment
Training is being given to youth for army and police recruitment
SHARE

भिलाई। सेना एवं पुलिस भर्ती की फिजिकल ट्रेनिंग के लिए ट्रेनर युवाओं को रनिंग की प्रैक्टिस करा रहे थे। इसी बीच भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज आपके बीच आपका हौसला बढ़ाने आये हैं। हम भी आपके साथ रनिंग करेंगे। इसके बाद वे दस किमी तक दौड़े। लगभग एक घंटे में रनिंग कम्प्लीट करने के बाद वे युवाओं से मिले। युवाओं के साथ बातचीत में विधायक यादव ने कहा कि ट्रेनिंग से हमारा हुनर और निखर जाता है। साथ ही तेजी से दमखम बढ़ता है। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि युवाओं को यहाँ मेहनत करता हुआ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोगों ने आप लोगों को कोचिंग देने सर्वश्रेष्ठ ट्रेनर उपलब्ध कराए हैं। आज आपके बीच इसलिए आये हैं कि आपको प्रोत्साहित कर सकें। जितनी कड़ी मेहनत जिंदगी में करेंगे, उतनी ही सफलता मिलेगी। सेना पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण निरंतर चलेगा और इसके लिए बैच दर बैच ट्रेनिंग दी जाती रहेगी ताकि हमारे युवाओं का फौज में, पुलिस सेवाओं में जाने का सपना पूरा हो सके। इनके साथ ही एडीशनल एसपी श्री रोहित झा, सीएसपी श्री विवेक शुक्ला, ट्रैफिक सीएसपी गुरजीत सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया।
लगभग एक हजार युवा ले रहे ट्रेनिंग
इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि आर्मी एवं पुलिस भर्ती के लिए फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी होता है। हमारे ट्रेनर इसके लिए युवाओं को टिप्स देते हैं। इन टिप्स से युवाओं को काफी लाभ हो रहा है और इनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री अरुण वर्मा ने बताया कि डीएमएफ मद के माध्यम से हो रही यह ट्रेनिंग जिले के तीनों ब्लाक में विभिन्न केंद्रों में चलाई जा रही है। इसके लिए बैच बनाये गए हैं। इसके लिए डीएमएफ मद से बारह लाख रुपए प्रशिक्षण के लिए दिये गए हैं।
युवाओं ने किया था आग्रह
बीते दिनों कलेक्टर डॉ. भुरे रविशंकर स्टेडियम पहुंचे थे। यहां रिनोवेशन के सिलसिले में वे पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। वहाँ पर कुछ युवाओं ने उनसे आग्रह किया कि सेना और पुलिस में भर्ती के लिए फिजिकल ट्रेनिंग की जरूरत है। कलेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया था कि जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। डीएमएफ की शासी परिषद में इसका प्रस्ताव लाया गया और पारित हो गया। जिसके तुरंत बाद फिजिकल ट्रेनिंग आरंभ हो गई।

स्वच्छ भारत मिशन: शहरों की तर्ज पर गांवों में हो रहा काम, 205 ग्राम पंचायतों में किया गया कचरा कलेक्शन
कोविड के खिलाफ भिलाई इस्पात संयंत्र की तैयारी: मुख्य चिकित्सालय में 1000 क्यूबिक मीटर वेपोराइजर की स्थापना
माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन
डिप्टी सीएम साव की पहल पर विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर, गांवों में बनेंगे सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन
आईएचएसडीपी आवास का दुर्ग निगम आयुक्त ने लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई ने स्वच्छ सर्वेक्षण में लगाई लंबी छलांग… पूरे देश में मिला 21 वां स्थान, निगम एवं भिलाईवासियों की मेहनत रंग लाई लोगों की समस्याओं को सुनने अब निगम में होगा जनदर्शन… नोडल अधिकारी नियुक्त…. सोमवार से जनदर्शन का होगा आयोजन, निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने जारी किया आदेश
Next Article Chief Minister administered oath to newly elected office bearers of मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवा विकास संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, आदिवासी परिवार को जमीन देने की घोषणा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?