ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरिया को मिला 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का तोहफा, 18 करोड़ से होगा निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarh

सरिया को मिला 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का तोहफा, 18 करोड़ से होगा निर्माण

By Mohan Rao
Published: May 4, 2026
Share
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सरिया को आज बड़ी सौगात मिली, जब स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन किया। यह अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, सरिया में निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरिया में बनने वाला यह सिविल अस्पताल न केवल उपचार सुविधाओं का विस्तार करेगा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं को भी सुदृढ़ बनाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने  कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अस्पताल के निर्माण से सरिया एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और बेहतर इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब आमजन को बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों। यह अस्पताल क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को नई दिशा देगा और लोगों का भरोसा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर और मजबूत करेगा। इस मौके पर रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

छात्रों के लिए विशेष घोषणा
इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देते हुए घोषणा की कि जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपये की राशि स्वेच्छा अनुदान से प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है।

1340 श्रद्धालु करेंगे रामलला के दर्शन, अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना
कमर दर्द से परेशान व्यक्ति को मिला बीएम शाह हॉस्पिटल में मिला नया जीवन… तीन साल का दर्द 24 घंटे में हुआ दूर …. जाने कैसा हुआ हॉस्पिटल में इनका इलाज
कोपरा जलाशय को मिलेगा रामसर स्थल का दर्जा… राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने केन्द्र को भेजा प्रस्ताव
भारत का गलत नक्शा सुधारने पर भी मुश्किल में ट्विटर, एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन- सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार
Next Article स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?