ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

जशपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

By Poonam Patel
Published: July 1, 2026
Share
दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, जनसेवा और नगर विकास का लिया संकल्प
दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने संभाला दायित्व, जनसेवा और नगर विकास का लिया संकल्प
SHARE

रायपुर। नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 08 एवं 14 में संपन्न उपचुनाव के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा शासन द्वारा मनोनीत पांच पार्षदों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी समीर बड़ा ने सभी नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में विधायक रायमुनी भगत, पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, ओमप्रकाश सिन्हा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनसेवा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वित प्रयास आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

दो नवनिर्वाचित एवं पांच मनोनीत पार्षदों ने ग्रहण किया पदभार

शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड क्रमांक 08 से प्रेमलता साहू तथा वार्ड क्रमांक 14 से प्रिया सिंग ने नवनिर्वाचित पार्षद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों में संतोष सिंह, राधेश्याम राम, रूपेश सोनी, ओमप्रकाश नायक एवं नीतू गुप्ता ने भी शपथ लेकर नगर हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्या कूटनीति की पिच पर फिर मैच खेलेंगे भारत और पाकिस्तान?
पेट्रोल-डीजल में वैट कम करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन, सड़क किया जाम
कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, भारतीय दूतावास ने की पुष्टि
मंत्री डॉ. डहरिया आरंग में सघन भ्रमण के दौरान अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल
लगातार पांचवें दिन कोरोना संक्रमितों से ज्यादा रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन ग्राम पंचायत कारसिंग में 15 लाख रुपये के व्यावसायिक परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन
Next Article सक्ती में युवती की गोली मारकर हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार… शादीशुदा प्रेमी ने सुपारी कराया था मर्डर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?